Rajasthan

फेक करेंसी का बड़ा खेल! आरबीआई की तिजोरी तक पहुंच गए सैकड़ों नकली नोट, पुलिस ने शुरू की जांच

Last Updated:November 22, 2025, 13:55 IST

जयपुर की कैनरा बैंक गांधीनगर शाखा द्वारा आरबीआई करेंसी चेस्ट में भेजे गए कैश में बड़ी मात्रा में जाली नोट मिले हैं. जांच में 100, 200 और 500 रुपये के सैकड़ों फर्जी नोट पकड़े गए, जिनकी क्वालिटी इतनी हाई थी कि आम जांच में पकड़ पाना मुश्किल था. ब्रांच मैनेजर ने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम जाली नोटों के नेटवर्क और संभावित गैंग की जांच में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

आरबीआई चेस्ट में फिर मिले जाली नोट! कैनरा बैंक की गिनती में हुआ बरामदआरबीआई करेंसी चेस्ट में हाई-क्वालिटी नकली नोट पकड़े गए

जयपुर. पिंकसिटी जयपुर में एक बार फिर जाली नोटों का बड़ा रैकेट उजागर हुआ है. इस बार सीधे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की करेंसी चेस्ट तक जाली नोट पहुंच गए. कैनरा बैंक की गांधीनगर स्थित मुख्य शाखा से शुक्रवार देर शाम आरबीआई करेंसी चेस्ट में जमा करने के लिए भेजे गए नोटों की गिनती के दौरान सैकड़ों जाली नोट पकड़े गए.

जानकारी के अनुसार, जयपुर के कैनरा बैंक गांधीनगर शाखा ने अपने दैनिक कलेक्शन में आए नोटों को गिनती व सत्यापन के बाद आरबीआई की जयपुर करेंसी चेस्ट में जमा करने के लिए भेजा था. वहां यूवी मशीन और हाई-रिज़ॉल्यूशन स्कैनर से जांच के दौरान 100, 200 और 500 रुपये के सैकड़ों नोट पूरी तरह फर्जी पाए गए. सबसे ज्यादा 500 रुपये के जाली नोट मिले हैं.

ब्रांच मैनेजर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

जाली नोटों की क्वालिटी इतनी हाई है कि आम आंख से पकड़ना लगभग नामुमकिन था. इनमें सिक्योरिटी थ्रेड, वॉटरमार्क, माइक्रो प्रिंटिंग तक नकली थी, लेकिन आरबीआई की मशीनों ने इन्हें तुरंत पकड़ लिया. जाली नोटों की कुल संख्या अभी गिनी जा रही है. नोट अलग-अलग तारीखों में बैंक के काउंटर पर आम ग्राहकों द्वारा जमा किए गए थे. कैनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर संदीप शर्मा ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संगठित तरीके से जाली नोट चलाए जा रहे हैं.

साइबर सेल और एफएसएल टीम भी कर रही है जांच

जयपुर के गांधीनगर थाना प्रभारी रामावतार मीणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साइबर सेल और एफएसएल टीम को भी लगाया गया है।.जाली नोटों के सर्कुलेशन का पूरा नेट ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस का शक है कि यह किसी बड़े अंतर्राज्यीय गैंग का काम हो सकता है, क्योंकि इतनी हाई क्वालिटी के जाली नोट बनाने के लिए विदेशी मशीनें और विशेष स्याही चाहिए. पिछले महीने ही मालवीय नगर क्षेत्र में भी दो जाली नोट पकड़े गए थे. अब यह मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि जाली नोट सीधे आरबीआई करेंसी चेस्ट तक पहुंच गए. आरबीआई एक्ट के तहत करेंसी चेस्ट में जाली नोट पहुंचना बहुत गंभीर अपराध माना जाता है. बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं है. साथ ही, जिन खाताधारकों ने ये नोट जमा किए थे, उनकी डिटेल भी खंगाली जा रही है.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 22, 2025, 13:55 IST

homerajasthan

आरबीआई चेस्ट में फिर मिले जाली नोट! कैनरा बैंक की गिनती में हुआ बरामद

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj