Rajasthan
रेलवे का बड़ा तोहफा! पाली–जोधपुर रूट पर दौड़ेगी अपग्रेडेड पुणे एक्सप्रेस

Pali Jodhpur Train Update News: पाली और जोधपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पुणे एक्सप्रेस में अब यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे सफर और आरामदायक बनेगा. रेलवे ने ट्रेन में नई सीटिंग व्यवस्था, चार्जिंग पॉइंट और स्वच्छ टॉयलेट जैसी सुविधाएं जोड़ी हैं. अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी.



