Rajasthan
बसंत पंचमी पर छात्राओं को बड़ा तोहफा! 3.83 लाख को मिलेगा गार्गी पुरस्कार

Basant Panchami Gargi Puraskar: राजस्थान सरकार बसंत पंचमी के अवसर पर 3.83 लाख मेधावी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान करेगी. इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है. चयनित छात्राओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलेगी.



