Entertainment

Bigg Boss 19: नेहल-बसीर बाहर, फरहाना भावुक, मालती चहर खुश

Last Updated:October 27, 2025, 07:48 IST

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ में जो कल हुआ, उसे देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई. कल घर में डबल एविक्शन हुआ. बसीर अली और नेहल चुडासमा बिग बॉस के घर से बेघर हो गए. इसके बाद फरहाना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

ख़बरें फटाफट

नेहल-बसीर अली  के जाते ही फरहाना भट्ट का रो-रोकर हुआ बुरा हालफूट फूटकर रोईं फऱहाना

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 19’ भी दर्शकों का दिल जीत रहा है. खासतौर पर वीकेंड के वार का तो लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. अब शो से नेहल और बसीर अली दोनों बाहर हो चुके हैं. लेकिन उनके जाने के बाद फरहाना भट्ट काफी इमोशनल नजर आईं.

‘बिग बॉस 19’ में नेहल और फरहाना भट्ट की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी. दोनों ने घर में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर किया था. लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच कोल्ड वार चल रहा था. ऐसे में अब नेहल के घर से जाने के बाद फरहाना काफी इमोशनल हो गईं. नेहल ने घर से निकलने से पहले अपनी भड़ास निकाली और कहा कि, ‘मैंने सच्चा प्यार किया था उससे. फिर भी उसने मुझे धोखा दिया.

गले तक लगकर नहीं गई मेरे

नेहल और बसीर के घर से बाहर जाने के बाद फरहाना स्विमिंग पूल में जाकर खूब रोईं. उन्होंने तान्या मित्तल से बात करते हुए कहा कि वह जाते जाते मुझसे गले तक नहीं मिलकर गई. मैंने जाते जाते भी उसका दिल दुखाया. तान्या उसे समझाती है और चुप कराती है, फरहाना कहती हैं कि बसीर ने मुझे गले लगाया. लेकिन नेहल ने फरहाना को गले नहीं लगाया. जाते जाते वह फरहाना से कहकर गईं कि ‘तुमने मेरा दिल तोड़ा है फरहाना. ’फरहाना ने बस इतना कहा कि कुनिका जी पर भरोसा मत करो.

मालती की खुशी का नहीं था ठिकाना

इवेक्शन से पहले एक टास्क भी हुआ था. इस टास्क में भी मालती ने नेहल को ही घर से बाहर जाने के लिए चुना था. बाद में जब नेहल और बसीर घर से बाहर हुए तो उन्होंने शहबाज से कहा कि‘अच्छा है चल अब कोई मुझे नेगेटिव तो नहीं बोलेगा. इसके जवाब मे्ं शहबाज ने मालती से कहा भी कभी तो तू कुछ अच्छा बोलाकर. बाद में शहबाज ने ये बात बाकी सारे घरवालों को भी बताई कि मालती ने ऐसा कहा है.

बता दें कि भले ही नेहल और बसीर घर से बेघर हो गए हों, लेकिन अब तान्या को लेकर घरवालों को साफ हो गया है कि जो कुछ किया वो मृदुल ने किया है, तान्या का इसमें कोई दोष नहीं था, लेकिन अब भी अमाल तान्या की बातों पर भरोसा नहीं करता. ये बात उन्होंने बीती रात शो में कही भी है.

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 27, 2025, 07:48 IST

homeentertainment

नेहल-बसीर अली के जाते ही फरहाना भट्ट का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj