बिन ब्याही प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था ये फिल्ममेकर, अनिल कपूर, गोविंदा और अक्षय संग कर चुका काम

Last Updated:April 13, 2025, 07:02 IST
Satish Kaushik Birthday: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई ऐसे रोल निभाए हैं, जिन्हें लोग शायद ही कभी भुला पाए. खासतौर पर फिल्मों में लीड हीरो के दोस्त के रोल में तो वह लोगों …और पढ़ें
वो एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जो था दोस्ती की मिसाल
हाइलाइट्स
सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी में मदद की थी.सतीश कौशिक ने गोविंदा और अनिल कपूर के साथ यादगार रोल निभाए.सतीश कौशिक ने 2012 में सेरोगेसी से बेटी वंशिका का स्वागत किया.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक में टैलेंट की भरमार थीं. सिर्फ एक दमदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक उम्दा निर्देशक, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर भी थे.13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में जन्मे सतीश कौशिक आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके निभाए किरदारों को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं.
सतीश की शुरुआती पढ़ाई- लिखाई दिल्ली में हुई. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में एडमिशन लिया और इसके बाद वह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग का कोर्स कर मुंबई के लिए निकल पड़े. साल 1983 में सतीश कौशिक ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. और 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.
जीनत अमान का हीरो, जिसके लिए खूबसूरती बन गई थी बदनसीबी, कभी घर चलाने के लिए बेचने लगा था घर का सामान
फिल्मों निभाए लीड हीरो को दोस्त के रोलसतीश कौशिक ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. खासतौर पर गोविंदा के साथ तो उन्होंने दोस्त के कई ऐसे रोल निभाए जो लोगों के जहन में बस गए. साजन चले ससुराल में भी वह गोविंदा का दोस्त का किरदार निभाया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता में भी वह गोविंदा के दोस्त के रोल में नजर आए थे. फिल्म मिस्टर इंडिया में तो अनिल कपूर के दोस्त कैलेंडर का रोल निभाकर उन्होंने इतिहास ही रच दिया था. अक्षय कुमार के साथ भी उन्होंने मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी में काम किया था. उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हुआ करते थे.
दोस्ती की कायम की थी मिसालसतीश कौशिक के 67वें बर्थ ऐनिवर्सरी पर उनके खास दोस्तों ने एक इवेंट रखा था, जिसमें उनकी खास दोस्त नीना गुप्ता ने एक किस्सा सुनाया था, जो एक मिसाल कायम करने वाला किस्सा था. नीना ने बताया था कि जब वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं तो मैं बहुत टेंशन में थी क्योंकि गड़बड़ प्रेग्नेंसी थी मेरी, जो बहुत कॉन्ट्रोर्शियल थी. उस वक्त के हिसाब से तो बहुत ज्यादा. उस वक्त मेरे बुरे दौर में सतीश मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा कि नैंसी तू चिंता मत कर, वो मुझे नैंसी कहते थे, अगर तेरा बच्चा काले रंग का हुआ न तो मैं सबको बोल दूंगा कि ये मेरा है. मैं उस वक्त बहुत हंसी थी. लेकिन उनके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता.
बता दें कि सतीश कौशिक की शादी साल 1985 में शशि से हुई थी. लेकिन 1994 में उनके बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ था, जिसका 2 साल की उम्र में ही निधन हो गया था. फि साल 2012 में सेरोगेसी की मदद से कपल के घर पर एक बार फिर किलकारी गूंजी और बेटी वंशिका का जन्म हुआ, वह 56 की उम्र में दोबारा पिता बने थे, लेकिन 9 मार्च 2023 में सतीश कौशिक ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 13, 2025, 07:02 IST
homeentertainment
‘बच्चा होगा तो मैं कह दूंगा कि मेरा है’, शादी से पहले मां बन गई थी एक्ट्रेस



