National

खैरथल-तिजारा के कॉलेज के बाहर लड़कियों को छेड़ना पड़ा भारी! कालिका यूनिट ने मनचलों से लगवाई उठक-बैठक, फिर पहुंचाया थाने

Last Updated:May 15, 2026, 14:22 IST

खैरथल-तिजारा जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सख्त एक्शन मोड में नजर आ रही है. किशनगढ़ बास में महिला कॉलेज के बाहर छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने वाले दो मनचलों को महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर पकड़ लिया. दोनों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक लगवाई गई और बाद में पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया.

ख़बरें फटाफट

खैरथल तिजारा जिले में महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है. पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय सिंह के निर्देशन में जिले के 5 शहरों की सड़कों पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार मनचलों पर सादा वर्दी और पुलिस की वर्दी में पेट्रोलिंग कर नजर रख रही है. कालिका पेट्रोलियम यूनिट खैरथल, किशनगढ़ बास, ततारपुर और कोटकासिम में सार्वजनिक स्थान, स्कूल और कॉलेज के बाहर पेट्रोलिंग करके महिला एवं बालिका सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं. कालिका ब्लैक वर्दी में दो महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से शहरों की सड़कों पर मुस्तादी से नजर आ रही हैं.

इसी कड़ी में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास शहर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट लगातार सक्रिय नजर आ रही है. शहर के नगर पालिका के समीप स्थित महिला कॉलेज के पास कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी और पूनम पेट्रोलिंग कर रही थीं. तभी कॉलेज के बाहर खड़ी एक छात्रा ने दोनों महिला कांस्टेबलों को बताया कि दो युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहे हैं और रास्ते में गंदे व अशोभनीय कमेंट कर परेशान कर रहे हैं. छात्रा ने बताया कि जब वह लाइब्रेरी और कोचिंग जाती थी, तब भी दोनों युवक उसका पीछा करते थे. छात्रा की शिकायत मिलते ही कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी और पूनम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर पकड़ लिया.

कान पकड़ मनचलों से लगवाई उठक-बैठकघटनास्थल से महिला कांस्टेबलों ने दोनों मनचलों से कान पकड़वाकर दंड बैठक लगवाई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी. इस दौरान दोनों युवकों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी. इसके बाद कालिका यूनिट ने 112 पर कॉल कर दोनों आरोपियों को पुलिस थाने पहुंचाया, जहां पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया.

कालिका यूनिट का मनचलों पर सख्त पहरापुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में कालिका यूनिट लगातार सक्रिय है और सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. यह यूनिट दो पारियों में काम कर रही है पहली पारी में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रहती हैं जबकि दूसरी पारी में दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक रहती हैं. जो स्कूल, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थल, पार्क, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ग्रस्त कर रही हैं.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj