ग्रीक आइलैंड में पलट गई प्रवासियों से भरी नाव, तुर्की के जहाज ने देखा, अंदर थे 17 लोगों के शव

Last Updated:December 07, 2025, 15:22 IST
Boat sunken in Greek: ग्रीक के क्रीट द्वीप में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर प्रवासियों को ले जाने वाली एक नाव हादसे का शिकार हो गई. नाव के समंदर में डूब जाने की वजह से इसमें बैठे हुए 17 लोगों की मौत हो गई. इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर ये दुर्घटना हुई कैसे?
ग्रीक आइलैंड क्रीट में डूबी नाव. (Credit- Reuters)
Migrant Boat Sinks in Crete: ग्रीक के क्रीट द्वीप से एक बार फिर से दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. क्रीट आइलैंड के पास शनिवार को प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई. इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा नाव पर सवार दो लोग जिंदा बचे हुए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. ग्रीक स्टेट ब्रॉडकास्टर ईआरटी ने इससे जुड़ी हुई जानकारी देते हुए बताया कि सभी प्रवासियों के शव नाव के अंदर से मिले हैं.
इस हादसे के बारे में क्रेटन पोर्ट इरापेट्रा के मेयर मनोलिस फ्रैंगोलिस ने भी बताते हुए कहा कि नाव में सवार सभी लोग युवा थे. इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि नाव की हवा दो तरफ से निकल गई थी, जिससे यात्रियों को एक सीमित जगह में रहना पड़ा. ईआरटी की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनर इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इन लोगों की मौत की वजह डिहाइड्रेशन की वजह से हुई या कुछ और. ग्रीक के अधिकारियों ने बताया कि यह नाव क्रीट के दक्षिण-पश्चिम में 26 नॉटिकल मील या 48 किलोमीटर दूर मिली.
वहीं ग्रीक न्यूज एजेंसी एना के मुताबिक तुर्की की एक कार्गो जहाज ने बहती हुई नाव को देखा और अधिकारियों को बताया. मामले की छानबीन के लिए दो कोस्टगार्ड जहाज और यूरोपीय सीमा तटरक्षक एजेंसी फ्रोंटेक्स का एक जहाज, एक फ्रोंटेक्स एयरक्राफ्ट और एक सुपर प्यूमा हेलीकॉप्टर उस इलाके में गए. कोस्टगार्ड ने कहा कि बचे हुए लोगों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से नाव अस्थिर हो गई थी और उनके पास रहने की कोई जगह या खाना या पानी नहीं था. इससे पहले भी ग्रीक में ऐसी घटनाएं हुई हैं. हाल ही में ग्रीक के गावदोस द्वीप के पास एक प्रवासी नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि इस घटना में 56 लोगों को बचा लिया गया था.
ग्रीक के तटरक्षक बल ने बताया कि मंगलवार को खराब मौसम के बीच बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों को खोजा जा सके. सिन्हुआ ने सरकारी ब्रॉडकास्टर ईआरटी के हवाले से बताया गया कि जीवित बचे लोगों से यह नहीं पता चल पा रहा है कि नाव में कुल कितने लोग सवार थे. घटना की जांच में फ्रोंटेक्स ने यूनानी अधिकारियों की मदद की. गावदोस क्रीट आइलैंड के दक्षिण में स्थित है और यह, वह मार्ग है जिसका इस्तेमाल अक्सर उत्तर अफ्रीका से यूरोप पहुंचने की कोशिश करने वाले प्रवासी करते हैं.
यह साल 2015 से यूनान में यूरोपीय संघ में प्रवेश करने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों का प्रमुख रास्ता रहा है. 10 लाख से ज्यादा लोगों ने मुख्य रूप से तुर्की से इसकी सीमाओं को पार किया था. पिछले कुछ वर्षों में सैकड़ों लोग भूमध्य सागर में यूरोप पहुंचने की कोशिश में डूबकर जान गंवा चुके हैं. मानवाधिकार संगठनों ने बार-बार अपील की है कि समुद्री बचाव को और मजबूत किया जाए और प्रवास के लिए सुरक्षित रास्ते बनाए जाएं. इस हादसे से एक दिन पहले यूनान के लेसवोस द्वीप के पास एक और प्रवासी नाव डूब गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई और 7 लोगों को बचाया गया. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि नाव में कितने लोग सवार थे, क्योंकि बचे हुए सभी लोग सूडान के नागरिक हैं और वे अंग्रेजी नहीं बोल पाते, जिससे बातचीत में दिक्कत हो रही है.
About the AuthorPrateeti Pandey
में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
First Published :
December 07, 2025, 15:22 IST
homeworld
ग्रीक आइलैंड में पलट गई प्रवासियों से भरी नाव, 17 लोगों की मौत



