Rajasthan

बॉलीवुड सितारों ने रॉयल वेडिंग को बनाया खास, ट्रम्प जूनियर के आगमन से बढ़ा ग्लैमर, कल है नेत्रा-वामसी की शादी

Last Updated:November 22, 2025, 06:51 IST

उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शाही वेडिंग शहर का सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है. चार दिन तक चलने वाले समारोह में बॉलीवुड नाइट, हल्दी की रस्म और ग्लैमर से भरे इवेंट शामिल हैं. शाहिद कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने परफॉर्मेंस से माहौल रंगीन किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भी समारोह में शामिल हुए. शादी 23 नवंबर को जगमंदिर आइसलैंड पैलेस में संपन्न होगी.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग इन दिनों शहर का सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है. चार दिनों तक चल रहे इस शाही आयोजन ने उदयपुर को ग्लैमर और सितारों की जगमगाहट से रोशन कर दिया है. गुरुवार रात सिटी पैलेस के मानक चौक में आयोजित बॉलीवुड नाइट में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया.

बॉलीवुड नाइट की शुरुआत जोश और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुई. एक के बाद एक कलाकारों के मंच पर आने से माहौल और भी जीवंत होता चला गया. शाहिद कपूर जब मौजा ही मौजा सॉन्ग पर स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ का उत्साह चरम पर पहुंच गया. शाहिद की एनर्जी और डांस मूव्स ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद जैकलिन फर्नांडीज और जाह्नवी कपूर की परफॉर्मेंस ने नाइट में और भी चार चांद लगा दिए. दोनों अभिनेत्रियों ने अपने सुपरहिट गानों पर ग्लैमर और जबरदस्त डांस का तड़का लगाया.

बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने परफॉर्मेंस से रात को बना दिया रंगीन

कार्यक्रम का सबसे यादगार पल वह रहा जब माधुरी दीक्षित ने मंच संभाला. माधुरी ने अपने सुपरहिट गानों पर एक के बाद एक परफॉर्मेंस दी और पूरा पैंडाल तालियों से गूंज उठा. उनकी ग्रेस और स्टेज प्रेजेंस ने बॉलीवुड नाइट को खास बना दिया. वहीं, मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर की एंकरिंग ने कार्यक्रम में मस्ती और मजाक का रंग भर दिया. करण की चुलबुली बातचीत और कलाकारों के साथ मजेदार इंटरैक्शन लगातार मनोरंजन का केंद्र बना रहा. शहर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को भी भव्य स्तर पर संभाला गया है. बताया जा रहा है कि इस रॉयल वेडिंग में दुनिया के कई देशों से खास मेहमान शामिल हुए हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं, जिससे वेडिंग सेलिब्रेशन में और भी ग्लैमर जुड़ गया.

कल संपन्न होगी नेत्रा और वामसी की शाही शादी

23 नवंबर को जगमंदिर आइसलैंड पैलेस में नेत्रा और वामसी की शाही शादी संपन्न होगी. कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलते रहेंगे. शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हल्दी की रस्म पूरी हुई. आज भी सिटी पैलेस में बॉलीवुड स्टार परफॉर्मेंस का सिलसिला जारी रहेगा. दोपहर करीब 1 बजे बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और सिंगर सोफिया चौधरी फिर से अपनी परफॉर्मेंस से मेहमानों का मनोरंजन करेंगी. उदयपुर इन दिनों पूरी तरह शादी के रंग में डूबा हुआ है. लाइट्स, संगीत, झीलों की खूबसूरती और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इसे एक यादगार रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन में बदल दिया है.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

November 22, 2025, 06:51 IST

homerajasthan

उदयपुर में रॉयल वेडिंग का जादू! बॉलीवुड नाइट में सितारों लगाया ग्लैमर का तड़का

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj