Rajasthan
किताबें नहीं, पेड़ बने गुरु: वन नर्सरी में बदली छात्रों की सोच

Barmer News Hindi: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल के तहत 600 विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड से बाहर निकालकर वन नर्सरी में पढ़ाया गया. IFS सविता दहिया के मार्गदर्शन में छात्रों ने पौधारोपण, जंगल संरक्षण और जैव विविधता का व्यावहारिक ज्ञान लिया. इस “हरित पाठ” ने बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा किया और सीखने की नई दिशा दिखाई.



