National

Breaking News Live: एक काले व्यक्ति को गृह मंत्री बना दिया… बूटा सिंह को लेकर बयान घिर गए कांग्रेस के वड़िंग

भारत दौरे पर आए इज़रायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान जयशंकर ने सार का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि भारत और इजरायल के बीच सामरिक साझेदारी बेहद मजबूत और विश्वसनीय है. जयशंकर ने कहा, ‘भारत और इजरायल आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं. यह आवश्यक है कि हम आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं.’

उधर पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक विवादित बयान के चलते घिर गए हैं. उन्होंने अपने भाषण में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और दलित नेता स्वर्गीय बूटा सिंह को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे समाज के एक बड़े वर्ग ने अपमानजनक और नस्लीय करार दिया है.

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा उन विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाने का आह्वान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने तीखा पलटवार किया है.

आज़मी ने मंगलवार को कहा कि ‘मंगल प्रभात लोढ़ा को समझ ही नहीं है कि चीज़ें कैसे काम करती हैं. उन्हें यहां आने की क्या ज़रूरत है? वंदे मातरम् पहले से ही विधानसभा और संसद में गाया जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस ने अपने जैसे लोगों को मंत्री बना दिया है, जिन्हें न कानून की जानकारी है न व्यवस्था की. केरल हाईकोर्ट ने साफ कहा था कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करना ज़रूरी है, गाना अनिवार्य नहीं है.’

November 4, 2025 13:35 IST

भारत में आपका स्वागत… इजरायली विदेश मंत्री से क्या बोले एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ नई दिल्ली में सोमवार को द्विपक्षीय बैठक की. बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने सार का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि भारत और इजरायल के बीच सामरिक साझेदारी बेहद मजबूत और विश्वसनीय है. जयशंकर ने कहा, ‘भारत और इजरायल आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं. यह आवश्यक है कि हम आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं.’

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत पश्चिम एशिया क्षेत्र की घटनाओं पर करीबी नजर रख रहा है और उम्मीद करता है कि वहां स्थायी और टिकाऊ शांति स्थापित हो सके. जयशंकर ने बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हुए कहा कि भारत गाजा शांति समझौते का समर्थन करता है. उन्होंने कहा, ‘भारत की हमेशा यही इच्छा रही है कि क्षेत्र में स्थिरता और शांति कायम हो.’

इस मुलाकात को इजरायल के विदेश मंत्री के लिए विशेष रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह 7 अक्टूबर 2023 की घटना के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है. दोनों नेताओं के बीच बैठक में द्विपक्षीय सहयोग, आर्थिक कॉरिडोर परियोजनाएं और क्षेत्रीय सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की संभावना है.

November 4, 2025 12:23 IST

एक काले व्यक्ति को गृह मंत्री बना दिया… बूटा सिंह को लेकर ऐसा बयान, बड़े विवाद में घिर गए कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक विवादित बयान के चलते घिर गए हैं. उन्होंने अपने भाषण में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और दलित नेता स्वर्गीय बूटा सिंह के संदर्भ में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे समाज के एक बड़े वर्ग ने अपमानजनक और नस्लीय करार दिया है.

वडिंग ने चुनावी सभा में कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी ने एक काले रंग के व्यक्ति को, जो लोगों के घरों में चारा काटने का काम करता था, देश का गृह मंत्री बना दिया था.’

यह बयान बूटा सिंह के संदर्भ में दिया गया था, जिसके बाद राज्यभर में विरोध शुरू हो गया. दलित संगठनों, विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने वडिंग की निंदा की और कांग्रेस नेतृत्व से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

November 4, 2025 10:49 IST

यह बहुत चौंकाने वाला… कोयंबटूर कॉलेज छात्रा से कथित गैंगरेप पर बीजेपी नेता ने स्टालिन को घेरा

भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कोयंबटूर कॉलेज छात्रा से कथित गैंगरेप मामले पर कहा, ‘यह बहुत चौंकाने वाला है और मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि कोयंबटूर जैसे शहर में ऐसी घटना हो सकती है, मुख्यमंत्री को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए… यही समय है कि हमें तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए, यह बेहद निंदनीय है.’

November 4, 2025 10:36 IST

मुस्लिमों पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं… महाराष्ट्र में वंदे मातरम् पर छिड़ा विवाद, अबू आजमी का मंगल लोढ़ा पर पलटवार

महाराष्ट्र में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा उन विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाने का आह्वान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने तीखा पलटवार किया है.

आज़मी ने मंगलवार को कहा कि ‘मंगल प्रभात लोढ़ा को समझ ही नहीं है कि चीज़ें कैसे काम करती हैं. उन्हें यहां आने की क्या ज़रूरत है? वंदे मातरम् पहले से ही विधानसभा और संसद में गाया जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस ने अपने जैसे लोगों को मंत्री बना दिया है, जिन्हें न कानून की जानकारी है न व्यवस्था की. केरल हाईकोर्ट ने साफ कहा था कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करना ज़रूरी है, गाना अनिवार्य नहीं है.’

सपा विधायक ने मंत्री पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या लोढ़ा जी कानून का सम्मान करते हैं? जब अदालत ने हमें मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया, तो हमने तुरंत मान लिया. फिर वह अदालत के आदेश के खिलाफ जाकर हम पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं?’ आज़मी ने दोहराया कि उनका और उनकी पार्टी का ‘भारत से गहरा लगाव और संविधान में पूर्ण विश्वास’ है, लेकिन किसी को भी ‘धर्म या राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम पर बाध्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.’

इससे पहले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि ‘वंदे मातरम् का नारा लगाने पर आपत्ति जताना देशद्रोह है’ और उन्होंने घोषणा की थी कि ‘ऐसे विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा.’

November 4, 2025 10:05 IST

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास प्रसिद्ध झीरी मेले की धूम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम प्रसिद्ध झीरी मेला आयोजित किया जा रहा है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तर भारत के सबसे बड़े इस मेले का शुभारंभ किया. यह मेला अपनी जीवंत सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगत के लिए जाना जाता है और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आयोजनों की वापसी का प्रतीक है, जो शांति, एकता और स्थानीय विरासत का उत्सव मनाता है.

November 4, 2025 10:03 IST

इजरायली विदेश मंत्री करेंगे जयशंकर से बात, नेतन्याहू की भारत यात्रा की जमीन होगी तैयार

इज़रायल के विदेश मंत्री गीदोन सार हमास-इज़रायल जंग के बाद पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे हैं. उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. कुछ ही देर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी मुलाकात होगी.

दोनों देशों के बीच बातचीत में गाज़ा शांति समझौते, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी, कृषि, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. इस दौरे को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अगले महीने प्रस्तावित भारत दौरे से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj