National

Breaking News Live: दिल्ली पुलिस ने पकड़े तीन संदिग्ध आतंकी, चुनाव आयोग ने बढ़ा दी SIR की डेडलाइन

November 30, 202515:42 IST

संसद सत्र से पहले SIR पर उबाल, चर्चा की मांग पर क्या बोली सरकार?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के बाद कहा, ‘बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा है कि SIR पर भी चर्चा होनी चाहिए और कई मुद्दे हैं… सदन चलने नहीं देंगे ऐसा किसी ने नहीं कहा लेकिन कुछ लोगों या नेताओं ने ये कहा है कि SIR को लेकर सदन में हंगामा कर सकते हैं… विपक्ष की बात हम सुनने के लिए तैयार हैं लेकिन कोई भी विषय जो आप रख रहे हैं और यदि उससे दूसरी पार्टी सहमत नहीं है ऐसे में सदन न चलने देने की बात करना ठीक नहीं है.’

November 30, 202515:16 IST

दिल्ली: एमडीसी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

दिल्ली: MCD उपचुनाव के लिए ग्रेटर कैलाश वार्ड-173 से भाजपा उम्मीदवा अंजुम मंडल ने कहा, ‘…मैं सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने यहां पर आई हूं. मेरी जनता से यही अपील है कि आप अपने घरों से निकलें. भाजपा के नेतृत्व ग्रेटर कैलाश का विकास होगा… आप अपने घरों से निकलेंगे, तभी हम ग्रेटर कैलाश वार्ड को दिल्ली का सर्वश्रेष्ठ वार्ड बना पाएंगे.’

November 30, 202514:28 IST

दिल्ली पुलिस ने पकड़े तीन आतंकी, शहजाद भट्टी के नेटवर्क से संपर्क का शक

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से अधिक आतंकियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से संपर्क में थे.

स्पेशल सेल की जांच के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी उत्तरी भारत के रहने वाले हैं और इनकी गतिविधियों पर काफी समय से निगरानी रखी जा रही थी. गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर पुलिस और बड़ी साजिश का भंडाफोड़ होने की संभावना जता रही है.

November 30, 202513:00 IST

सर्वदलीय बैठक के बाद गौरव गोगोई का केंद्र का प्रहार, बता दिए शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के मुद्दे

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा शीतकालीन सत्र सिर्फ़ 19 दिनों का रखा गया है, जिसमें भी वास्तविक तौर पर सिर्फ़ 15 दिन ही चर्चा के लिए बचते हैं. उन्होंने इसे संभवतः अब तक का सबसे छोटा शीतकालीन सत्र बताया और आरोप लगाया कि ‘ऐसा लगता है कि सरकार खुद संसद को डिरेल करना चाहती है.’

गोगोई ने कहा कि विपक्ष की ओर से बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जिन पर इस सत्र में विस्तृत चर्चा की जरूरत है. उन्होंने बताया, ‘हमने सुरक्षा का मुद्दा उठाया कि इस शीतकालीन सत्र में सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो… दिल्ली में विस्फोट हुआ वह कहीं न कहीं हमारी कानूनी और गृह विभाग की विफलताओं का एक बहुत बड़ा प्रमाण है… दूसरी है लोकतंत्र की सुरक्षा की चर्चा… हमारी तीसरी मांग हमारी स्वास्थ्य से जुड़ी सुरक्षा से जुड़ी थी, जिस तरह से देश के हर कोने में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. चौथा मुद्दा हमारी आर्थिक सुरक्षा का था. पांचवां मुद्दा जो हमने उठाया वह प्राकृतिक सुरक्षा था. जिस तरह से बाढ़, भूस्खलन और तूफान आ रहे हैं, उसकी कोई तैयारी नहीं है. हमने अपनी विदेश नीति का मुद्दा भी उठाया, जिसे हम देख रहे हैं कि भारत दूसरे देशों के अनुसार अपनी विदेश नीति बना रहा है…’

November 30, 202512:15 IST

चुनाव आयोग ने मान ली विपक्ष की बड़ी मांग, SIR की बढ़ा दी डेडलाइन, जान लें नई तारीख

चुनाव आयोग ने विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए 12 राज्यों में SIR की अवधि 7 दिन बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. इसके साथ ही गणना फॉर्म की अंतिम तारीख भी 7 दिनों के विस्तार के साथ अब 11 दिसंबर कर दी गई है.

इसके अलावा, ड्राफ्ट प्रकाशन सूची, जिसे पहले 9 दिसंबर को जारी होना था, उसकी अवधि बढ़ाकर अब 16 दिसंबर कर दी गई है. चुनाव प्रक्रिया से जुड़े इस संशोधन के तहत अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी.

विपक्षी दलों ने SIR की समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग उठाई थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को शामिल किया जा सके और किसी भी तरह की चूक न रह जाए. आयोग के इस निर्णय से लाखों नए वोटरों को सूची में नाम जोड़ने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा.

November 30, 202511:39 IST

दिल्ली में नकली सिगरेट के रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 2 गिरफ्तार

नॉर्थ दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में पुलिस ने नकली सिगरेट के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. नामी अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांडों की आड़ में बेची जा रही इन खतरनाक नकली सिगरेटों को बाजार में उतारने की तैयारी चल रही थी. छापेमारी में पुलिस ने 35,000 से ज्यादा ज़हरीले पैकेट, यानी लाखों सिगरेट स्टिक्स जब्त कीं, जिनकी मार्केट कीमत 50 लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों रामजीत उर्फ़ विजय और अंकित को गिरफ्तार किया है.

November 30, 202511:09 IST

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू को उम्मीद- सभी कूल हेड से काम करेंगे

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक में जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार आज ज़्यादा कुछ नहीं बोलेगी, बल्कि विपक्ष और अन्य दलों की बातें सुनेगी.

रिजिजू ने कहा, ‘आज सर्वदलीय बैठक है. हम सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठेंगे और उनकी बात सुनेंगे. सरकार की ओर से हम ज़्यादा कुछ नहीं कहेंगे. शाम को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी. लोकसभा की बैठक शाम 4 बजे और राज्यसभा की बैठक 5 बजे होगी. हम अपनी बिजनेस लिस्ट कमेटी के सामने पेश करेंगे. यह शीतकालीन सत्र है, हम उम्मीद करते हैं कि सभी ‘कूल हेड’ से काम करें और गरमागरम बहस से बचें. उम्मीद है कि संसद सुचारू रूप से चलेगी और कोई व्यवधान नहीं होगा.’

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए कई नेता संसद पहुंचे. कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद जयराम रमेश और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मीटिंग में भाग लेने पहुंचे.

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, एआईएडीएमके नेता एम. थंबीदुरई, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी समेत कई अन्य दलों के नेता भी बैठक में उपस्थित रहे.

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा. सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सरकार ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है.

November 30, 202510:43 IST

ऑपरेशन सागर बंधु: राहत सामग्री लेकर कोलंबो पहुंचे भारतीय विमान, फंसे हुए भारतीयों को लाएंगे वापस

दित्वाह चक्रवात से श्रीलंका में भीषण तबाही हुई है. संकट के इस समय में अपने पड़ोसी देश के लिए भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है. वायुसेना के मुताबिक दिल्ली के निकट हिंडन एयर बेस से सी-130 और आईएल-76 विमान राहत सामग्री लेकर श्रीलंका के लिए रवाना हुए हैं. इन विमानों में 21 टन राहत सामग्री, 80 से अधिक एनडीआरएफ कर्मी और 8 टन उपकरण हैं. रविवार सुबह को दी गई जानकारी में वायुसेना ने बताया कि राहत सामग्री लेकर निकले इन विमानों ने कोलंबो में लैंड किया है. भारतीय वायुसेना के विमानों के जरिए न केवल राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, बल्कि एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम श्रीलंका में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिशों में लगी हुई है.

November 30, 202510:21 IST

बहुत अच्छा एक्सपीरियंस… केरल में निकाय चुनाव पर क्या बोले केसी वेणुगोपाल

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था. हमने लोगों से बातचीत की. मुझे लगता है कि केरल में UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) को इस स्थानीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी.’

November 30, 202509:49 IST

जलपाईगुड़ी में ट्रेन से टकराए हाथी, एक की मौत

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. मोराघाट रेंज के रेंजर चंदन भट्टाचार्य ने कहा, ‘… हमें पांच हाथियों के बारे में जानकारी मिली, जिनमें से दो का यहां एक्सीडेंट हो गया. एक हाथी की मौत मालगाड़ी से टकराने के बाद हुई…’

#WATCH जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल): ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। pic.twitter.com/Cf9tk3aKQN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025

November 30, 202509:25 IST

मुर्शिदाबाद में किसने छुपाए 70 सॉकेट बम, पुलिस हुई अलर्ट, इलाके में बढ़ाई गश्त

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रानीनगर थाना क्षेत्र के कुपिला बिस्वास पाड़ा से पुलिस ने तीन प्लास्टिक के जार्स से 70 सॉकेट बम बरामद किए. इलाके को तुरंत सील कर दिया गया और डोमकल पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ते तथा पश्चिम बंगाल सीआईडी को सूचना दी गई. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस इलाके में गश्त बढ़ा रही है.

November 30, 202508:56 IST

शहादरा में शादी में हुआ बवाल, 17 साल के साहिल की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के शहादरा स्थित मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन के पास हो रही शादी समारोह के दौरान देर रात हुए झगड़े में 17 वर्षीय साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस घायल साहिल को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शादी में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

November 30, 202508:47 IST

दिल्ली का AQI पहुंचा 269, नवंबर में तीसरी बार इतना कम हुआ एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर गिरकर ‘पुअर कैटेगरी’ में आ गई है. सुबह 7 बजे सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 269 दर्ज किया गया है. नवंबर महीने में यह तीसरा मौका है, जब दिल्ली का AQI 300 से नीचे आया है. पूरे महीने के अधिकांश दिनों में AQI 300–400 के बीच रहा, जबकि तीन दिन ऐसा भी हुआ जब AQI 400 से ऊपर पहुंच गया. लगातार खराब होती हवा ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है.

November 30, 202508:44 IST

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के तेवर गर्म

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है. इसे लेकर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सरकार इस सत्र में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा सहित 10 विधेयक पेश करने की तैयारी में है. उधर विपक्ष चुनाव आयोग, SIR, वोट चोरी के आरोप और BLO की मौत जैसे मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहा है. इस बैठक को सत्र के सुचारू संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj