National

Breaking News Live: ब्रेकफास्ट पर मिले सिद्धारमैया और शिवकुमार, नेशनल हेराल्ड केस में फैसला टला

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर झगड़े के बीच सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीएसके के बीच नाश्ते पर अहम मुलाकात हुई. यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास कावेरी में हुई. माना जा रहा है कि आलाकमान के निर्देश पर आयोजित इस ब्रेकफास्ट मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच सुलह का कोई रास्ता निकल सकता है.

वहीं दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में ED की चार्जशीट पर फैसला टाल दिया है. कोर्ट अब सोनिया और राहुल गांधी समेत सभी आरोपियों को समन जारी करने पर 16 दिसबंर को फैसला करेगा.

इसी बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी काउंसिल की भोपाल में हुई बैठक के दौरान संगठन के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि देश में चल रहे कई संवेदनशील मामलों में समुदायों के बीच मायूसी बढ़ रही है, जबकि निराशा किसी भी कौम के लिए ‘जहर’ के समान है.

उधर रायपुर में जारी 60वीं DGP/IGP कॉफ्रेंस को आज पीएम मोदी संबोधित करेंगे. इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VIP मौजूद हैं. सम्मेलन में पहली बार एसपी रैंक के अफसर भी शामिल हो रहे हैं.

November 29, 202511:05 IST

बीजेपी में शामिल हुए AAP के राजेश गुप्ता, पार्टी ने बनाया था कर्नाटक का प्रभारी

आम आदमी पार्टी के दिल्ली उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली विधानसभा की याचिका एवं अनुमान समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं.

राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी में एक महत्वपूर्ण चेहरा माने जाते थे और उन्हें पार्टी का कर्नाटक प्रभारी भी बनाया गया था. ऐसे में उनका बीजेपी में जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

November 29, 202511:02 IST

आंध्र प्रदेश में दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर, पांच लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के कोटेकल गांव में दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. येमिगनूर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) एन. भार्गवी ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-167 पर हुई. भार्गवी ने कहा, ‘येमिगनूर मंडल के कोटेकल गांव में तड़के दो कार की आमने-सामने की टक्कर होने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.’

उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) रेफर किया गया है. भार्गवी के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे.

November 29, 202510:45 IST

मुसलमानों के बीच बढ़ रही मायूसी… जमियत के मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट पर खड़े किए सवाल

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी काउंसिल की भोपाल में हुई बैठक के दौरान संगठन के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद और तीन तलाक से जुड़े मामलों में अदालतों के फैसलों ने व्यापक प्रभाव छोड़ा है और ऐसा प्रतीत होता है कि न्यायपालिका सरकार के दबाव में काम कर रही है.

मदनी ने आरोप लगाया कि धर्मस्थल कानून के स्पष्ट प्रावधानों के बावजूद ज्ञानवापी और मथुरा से जुड़े मामले अदालतों में स्वीकार किए गए, जो कानून की मूल भावना के विपरीत है.

मौलाना मदनी ने यहां कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट तभी सुप्रीम कहलाने का हकदार है, जब वह संविधान की पाबंदी करे. अगर अदालतें संविधान से हटकर फैसले देने लगें, तो सुप्रीम कहलाने का हक खत्म हो जाता है.’

उन्होंने कहा कि देश में चल रहे कई संवेदनशील मामलों से मुसलमानों के बीच मायूसी बढ़ रही है, जबकि निराशा किसी भी कौम के लिए ‘जहर’ के समान है. उन्होंने SIR का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह भी एक गंभीर मामला है जिस पर न्यायपूर्ण कार्रवाई की जरूरत है.

November 29, 202510:18 IST

सीएम आवास में ब्रेकफास्ट पर मिले सिद्धारमैया और शिवकुमार

कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीएसके के बीच नाश्ते पर अहम बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास कावेरी में हो रही है.

November 29, 202509:36 IST

वडोदरा में आज एकता मार्च, जेपी नड्डा, मनसुख मांडविया होंगे शामिल

गुजरात के वडोदरा में आज भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता ‘एकता मार्च’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस विशेष कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति तय मानी जा रही है.

‘एकता मार्च’ का आयोजन 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है. यह मार्च 29 और 30 नवंबर को वडोदरा से गुजरेगा, जहां इसके स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. इस यात्रा को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता और समरसता का प्रतीक बताया जा रहा है.

November 29, 202508:56 IST

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का एक और घोटाला आया सामने, मृतकों के नाम से बेच दी जमीन

दिल्ली ब्लास्ट मामले की ED जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. एजेंसी ने रिपोर्ट में बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. मृतकों के नाम पर फर्जी GPA बनाकर मदनपुर खदर की जमीन तर्बिया एजुकेशन फाउंडेशन को बेची गई. ED का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क साजिश और धोखाधड़ी का गंभीर मामला है, जो ब्लास्ट केस की जांच में नई दिशा जोड़ सकता है.

November 29, 202508:42 IST

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल गांधी को समन पर फैसला सुनाएगा कोर्ट

दिल्ली में राऊज ऐवन्यू कोर्ट आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर महत्वपूर्ण आदेश सुनाएगा. कोर्ट यह तय करेगा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों को जारी किए जाने वाले समन्स पर क्या फैसला लिया जाए. कांग्रेस नेताओं की कानूनी रणनीति और राजनीतिक संदेश, दोनों पर इस फैसले का प्रभाव पड़ सकता है.

दरअसल केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने चार्जशीट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. यह मामला 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार की मूल प्रकाशन कंपनी एसोसिएट्स जर्नल्स लिमिटेड की संपत्तियों को अनुचित तरीके से हथियाने की साजिश रची. ईडी ने अप्रैल 2025 में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन लिमिटेड और डॉकटेक्स मर्चेडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया.

November 29, 202508:25 IST

DGP/IGP कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

रायपुर में जारी तीन दिवसीय 60वीं DGP/IGP कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. देशभर से करीब 600 शीर्ष अधिकारी और वीआईपी इस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं. इस बार सम्मेलन की खास बात यह है कि पहली बार SP रैंक के अधिकारियों को भी इसमें शामिल होने का मौका मिला है, जिससे ज़मीनी स्तर की चुनौतियों पर भी सीधे चर्चा होने की उम्मीद है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj