budget phone lava agni 4 coming soon in november dual camera setup expected price in india- 7000mAh बैटरी, दमदार प्रोसेसर के साथ 4 नवंबर को आ रहा है तगड़ा बजट फोन, कैमरा भी होगा कमाल

Lava ने कंफर्म कर दिया है कि Lava Agni 4 भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए फोन का पहला टीज़र शेयर किया है, जिसमें फोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है. टीज़र से पता चलता है कि फोन के रियर में हॉरिजॉन्टल रूप में पिल-शेप्ड कैमरा यूनिट है, जिसमें दो रियर सेंसर शामिल हैं. Lava Agni 4 अपने पिछले मॉडल Lava Agni 3 का सक्सेसर होगा, जो अक्टूबर 2024 में भारत में लॉन्च हुआ था.
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Agni 4 में 6.78-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन में 4nm MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी. पावर के लिए फोन में 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी होने की उम्मीद है.
कैमरे के तौर पर Lava Agni 4 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हो सकते हैं. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है.
Lava Agni 4 की कीमत और लॉन्चपिछली लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Lava Agni 4 की कीमत भारत में लगभग ₹25,000 हो सकती है. Lava Agni 3, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, उसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4nm MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी थी. Lava Agni 4 अपने फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ इसे अपग्रेड करेगा.
Lava Agni 4 भारतीय बाजार में पहले से मौजूद मिड-प्रिमियम स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है. इसकी बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल 50MP कैमरा सेटअप इसे पावरफुल और प्रीमियम एक्सपीरिएंस वाला स्मार्टफोन बनाएगा. अगर आप Lava के पिछले मॉडलों के फैन हैं और लंबी बैटरी और बेहतर कैमरा चाहते हैं, तो Lava Agni 4 आपके लिए एक बढ़ियां ऑप्शन साबित हो सकता है.



