Rajasthan

भारत-पाक तनाव के बीच तुर्की पर व्यापारिक प्रहार, उदयपुर के मार्बल व्यवसायियों ने आयात पर लगाई रोक

Last Updated:May 14, 2025, 13:54 IST

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर में देशभक्ति का जोश अपने चरम पर है. इसी भावना के तहत अब व्यापारिक क्षेत्र में भी पाकिस्तान समर्थक देशों के खिलाफ विरोध की लहर देखने को मिल रही है. ऐसे ही एक देश तुर…और पढ़ेंX
तुर्की
तुर्की मार्बल का किया बहिष्कार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर में देशभक्ति का जोश अपने चरम पर है. इसी भावना के तहत अब व्यापारिक क्षेत्र में भी पाकिस्तान समर्थक देशों के खिलाफ विरोध की लहर देखने को मिल रही है. ऐसे ही एक देश तुर्की, जो पाकिस्तान को समर्थन दे रहा है. अब उदयपुर के मार्बल व्यवसायियों ने बड़ा कदम उठाया है.

उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति ने एक आपात बैठक आयोजित कर तुर्की से होने वाले मार्बल और ग्रेनाइट के आयात (इम्पोर्ट) को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है.समिति के अध्यक्ष कपिल सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला देशहित में लिया गया है. जब तुर्की जैसे देश पाकिस्तान का खुलकर समर्थन कर रहे हैं, तो ऐसे में हम उनका सामान खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत नहीं बना सकते है.

तुर्की पर व्यापारिक प्रहारव्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने इस निर्णय से अवगत कराया है और केंद्र सरकार से भी अपील की है. वह ऐसे देशों से होने वाले आयात पर रोक लगाए. जो भारत विरोधी रुख अपनाते हैं. व्यापारियों का मानना है कि अब वक्त आ गया है कि देशहित को प्राथमिकता दी जाए और आर्थिक मोर्चे पर भी विरोध जताया जाए. तुर्की से आने वाले मार्बल की भारत के बाजार में अच्छी खासी मांग है, खासतौर पर उच्च गुणवत्ता वाले सफेद मार्बल की. लेकिन, उदयपुर के व्यापारियों ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए मुनाफे से ऊपर देशहित को रखा है.यह फैसला अब एक व्यापारिक आंदोलन का रूप ले सकता है, क्योंकि उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति देशभर की अन्य इकाइयों से संपर्क कर इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

homerajasthan

भारत-पाक तनाव के बीच तुर्की पर व्यापारिक प्रहार,व्यवसायियों आयात पर लगाई रोक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj