भगवान का करिश्मा! मौत सामने थी मगर नहीं लगी आग, हाइवे पर टल गया बड़ा गैस अग्निकांड, आखिर क्यों होते हैं ऐसे हादसे?

Last Updated:December 17, 2025, 23:37 IST
Pali News : पाली के गुंदोज हाईवे पर घरेलू गैस टैंकर पलटने से बड़ा हादसा टला, आग या विस्फोट नहीं हुआ. कंपनी प्रतिनिधियों ने सुरक्षित हटाया, चार घंटे जाम से यात्री परेशान रहे. इस गैस टैंकर के पलटने के बावजूद किसी प्रकार की आग या विस्फोट की घटना नहीं हुई. अगर टैंकर में आग लग जाती तो आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को भारी नुकसान हो सकता था.
ख़बरें फटाफट
पाली. इसे भगवान का करिश्मा कहें या लोगों के अच्छे कर्मों का फल, क्योंकि पाली जिले के गुंदोज के निकट हाईवे पर एक बड़ा गैस अग्निकांड होते-होते टल गया. यदि यह हादसा आग में बदल जाता तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी. दरअसल पाली में गुंदोज के पास हाईवे पर घरेलू गैस से भरा एक टैंकर असंतुलित होकर डिवाइडर पर पलट गया. हादसा इतना गंभीर था कि टैंकर का अगला हिस्सा भी अलग हो गया.
इस गैस टैंकर के पलटने के बावजूद किसी प्रकार की आग या विस्फोट की घटना नहीं हुई. अगर टैंकर में आग लग जाती तो आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को भारी नुकसान हो सकता था. गैस से भरे टैंकर के डिवाइडर पर पलटते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए लोगों की सांसें अटक गईं. बाद में कंपनी के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षित तरीके से गैस टैंकर को सड़क किनारे कराया और एक बड़े हादसे को टाल दिया.
हाईवे पर लगा लंबा जामहादसे के चलते हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. टैंकर पलटने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई घंटों तक हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. टैंकर को हटाने और स्थिति सामान्य करने के बाद ही धीरे-धीरे यातायात बहाल हो पाया.
आखिर क्यों पलट जाते हैं ऐसे टैंकरइस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर गैस से भरे टैंकर इस तरह हाईवे पर क्यों असंतुलित होकर पलट जाते हैं. क्या ट्रक चालकों की ड्राइविंग स्किल्स की दोबारा जांच की जरूरत है. चलते-चलते अचानक इस तरह के हादसे लोगों की जान को खतरे में डाल देते हैं. मंगलवार को गुंदोज के निकट हुए इस हादसे ने आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.
कंपनी प्रतिनिधि पहुंचे तब मिली राहतहादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर कंपनी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया, ताकि गैस से भरे टैंकर को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे किया जा सके. रात करीब नौ बजे तक यहां जाम जैसी स्थिति बनी रही. चार से पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा और लोग परेशान नजर आए. मामले में गुंदोज चौकी प्रभारी समुंदरसिंह ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधियों की मदद से टैंकर को सुरक्षित हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका और लंबी वाहन कतार से लोगों को राहत मिली.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
First Published :
December 17, 2025, 23:37 IST
homerajasthan
मौत थी सामने! हाइवे पर टल गया बड़ा गैस अग्निकांड,आखिर क्यों होते हैं ऐसे हादसे



