Rajasthan

जोधपुर रेलवे का बड़ा एक्शन: 18 हजार यात्रियों पर जुर्माना

Last Updated:January 08, 2026, 12:48 IST

Jodhpur Railway News: जोधपुर रेल मंडल ने दिसंबर में टिकट जांच अभियान चलाकर 18,000 से ज्यादा बेटिकट यात्रियों से 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला. गंदगी फैलाने वालों से भी 2 लाख रुपये वसूले गए.

ख़बरें फटाफट

Jodhpur News: रेलवे का सघन जांच अभियान उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रेलवे द्वारा चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान के तहत महज एक महीने के भीतर 18 हजार से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया है. जिनसे जुर्माने के तौर पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व वसूला गया है. यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार की गई है.

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने जानकारी दी कि दिसंबर माह के दौरान रेलवे ने टिकट जांच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस महीने हुई वसूली निर्धारित लक्ष्य से 17 लाख 5 हजार रुपये (21.11 प्रतिशत) अधिक रही. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 3338 अधिक मामले पकड़े गए, जिससे रेलवे के खजाने में करीब 32 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुड़ा है. इस सफलता पर डीआरएम ने वाणिज्य विभाग और टिकट चेकिंग स्टाफ की पीठ थपथपाई है.

बिना टिकट और अनियमित यात्रा का ब्यौरा

अभियान के दौरान जोधपुर मंडल के विभिन्न रेल मार्गों और स्टेशनों पर औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान 11 हजार 294 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जबकि 7 हजार 303 यात्री अनियमित टिकट (जैसे जनरल टिकट पर आरक्षित कोच में बैठना) के साथ मिले. इसके अलावा बिना बुक किए गए सामान (Unbooked Luggage) के 7 मामलों में भी कार्रवाई की गई. रेलवे का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि वैध टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना भी है.

स्वच्छता को लेकर भी सख्त रुख

टिकट जांच के साथ-साथ ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ परिसर’ अभियान के तहत भी कड़ी कार्रवाई की गई. ट्रेनों और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 2 हजार यात्रियों को चिन्हित किया गया, जिनसे 2 लाख 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. रेलवे ने साफ कर दिया है कि गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

January 08, 2026, 12:48 IST

homerajasthan

जोधपुर रेलवे की बड़ी कार्रवाई: एक महीने में 18 हजार बेटिकट यात्री धराए…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj