Sports

Chaos at Shivaji Park with rohit sharma: रोहित शर्मा को हजारों लोगों ने घेरा, मुश्किल से जान बचाकर निकले

Last Updated:October 11, 2025, 02:03 IST

रोहित शर्मा ने अभिषेक नायर की देखरेख में शिवाजी पार्क में ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तैयारी की, फैंस की भीड़ को नियंत्रित करने में अभिषेक ने बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई.प्लीज धक्का मत देना...रोहित शर्मा को हजारो लोगों ने घेरा, दोस्त बने बॉडीगार्डपूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को फैंस ने घेरा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भले ही चयनकर्ताओं ने पद से हटा दिया हो लेकिन उनके फैंस के दिल से बाहर करना मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए इस वक्त रोहित शर्मा तैयारी कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर के की देख रेख में शिवाजी पार्क में प्रैक्टिस की. जैसे ही रोहित शर्मा के फैंस को इस बात का पता चला तो हजारों की भीड़ अपने सुपर स्टार को देखने जमा हो गई. ऐसे में अभिषेक जो रोहित के दोस्त भी हैं उनको ही बॉडीगार्ड की भूमिका निभानी पड़ी.

सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक को एक दरवाजे से चिंतित चेहरे के साथ बाहर आते हुए देखा गया और भीड़ से अनुरोध करते हुए देखा गया कि वे सुनिश्चित करें कि रोहित को धक्का न लगे. ‘कोई धक्का नहीं देगा, हम सब फैन हैं लेकिन उसे चोट नहीं लगनी चाहिए. प्लीज दूर रहना उनसे’

Abhishek Nayar is politely requesting the fans to clear the way so that Rohit Sharma can exit easily.😂👌🏼❤️ pic.twitter.com/m43WxySQVr

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj