| Chomu incident |

Last Updated:January 06, 2026, 18:59 IST
Congress on Chomu Incident : चौमूं घटनाक्रम पर कांग्रेस की चार सदस्यीय समिति गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जांच करेगी, ग्राउंड जीरो पर संवाद कर निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी. घटनाक्रम से जुड़े तमाम पक्षों से संवाद करेगी. इसमें वे लोग भी शामिल होंगे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही वे परिवार और व्यक्ति भी, जिनके घरों या संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है.
ख़बरें फटाफट

जयपुर. जयपुर में पीसीसी मुख्यालय से चौमूं घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से बड़ी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधि सामने आई है. चौमूं मामले में गठित चार सदस्यीय समिति की बैठक पीसीसी मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पूरे घटनाक्रम के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई. यह समिति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर गठित की गई थी, ताकि चौमूं में हुए घटनाक्रम की जमीनी सच्चाई सामने लाई जा सके और सभी प्रभावित पक्षों की बात सुनी जा सके.
बैठक के बाद यह स्पष्ट किया गया कि गठित चार सदस्यीय समिति बुधवार को दोपहर 2 बजे चौमूं पहुंचकर ग्राउंड जीरो का दौरा करेगी. समिति मौके पर जाकर चौमूं घटनाक्रम से जुड़े तमाम पक्षों से संवाद करेगी. इसमें वे लोग भी शामिल होंगे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही वे परिवार और व्यक्ति भी, जिनके घरों या संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है. समिति का उद्देश्य किसी एक पक्ष की नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम से जुड़े हर वर्ग की बात सुनना है, ताकि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार की जा सके.
सर्व समाज से संवाद कर बनेगी रिपोर्टसमिति सर्व समाज के लोगों से भी मुलाकात करेगी और पूरे मामले को लेकर उनकी राय और अनुभव जानेगी. समिति के सदस्यों ने कहा कि जमीनी स्तर पर जाकर वास्तविक स्थिति को समझने के बाद ही रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद यह रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपी जाएगी, ताकि आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति तय की जा सके.
विद्याधर चौधरी बोले, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगेबैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए समिति के अध्यक्ष और फुलेरा से विधायक विद्याधर चौधरी ने कहा कि चौमूं मामले में समिति कल सभी संबंधित लोगों से संवाद करेगी. उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि किसी के साथ अन्याय न हो और हर पक्ष की बात निष्पक्षता के साथ सामने आए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति ग्राउंड जीरो पर जाकर हर तथ्य की गहराई से जांच करेगी.
प्रदेश सरकार पर कांग्रेस का हमलावहीं समिति के सदस्य धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार लगातार हर मामले में नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनशील मामलों को संभालने में विफल रही है और प्रशासनिक कार्रवाई में मानवीय पहलू की अनदेखी की गई है. राठौड़ ने कहा कि समिति मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच करेगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा.
133 गिरफ्तारियां अमानवीय, कांग्रेस का आरोपकांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने भी बैठक के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चौमूं मामले में 133 लोगों की गिरफ्तारी पूरी तरह से अमानवीय है. चौपदार ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशान किया गया, जो किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री जैसे गरिमामय पद पर बैठे लोगों द्वारा इस मामले में दिए गए बयान गैरकानूनी और गैरजिम्मेदाराना हैं.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
January 06, 2026, 18:59 IST
homerajasthan
चौमूं घटना पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, मंथन के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरेगी समिति



