Sports

Chris Broad revealed: बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड को पिता ने गिफ्ट में दिया था युवराज सिंह के ऑटोग्राफ वाला टी-शर्ट

Last Updated:October 28, 2025, 13:29 IST

बेटे स्टुअर्ट को पिता ने गिफ्ट में दिया था युवराज के ऑटोग्राफ वाला टी-शर्टयुवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड को मारे थे लगातार 6 छक्के

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्व मैच रेफरी और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिसमस पर अपने बेटे को युवराज सिंह का ऑटोग्राफ की हुई टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट में दी थी. कमाल की बात है कि इसी टूर्नामेंट में भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान युवराज ने स्टुअर्ट के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के मारे थे.

स्टुअर्ट उस समय युवा थे और क्रिकेट इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की वजह से हिल गए थे. युवराज के खिलाफ छह छक्के खाने के बाद वो अपने साथी एंड्रयू फ्लिंटॉफ से नाराज थे. उनके पिता ने बेटे को आश्वासन देने की जगह और अधिक चिढ़ाया का काम किया था. अब उस घटना को याद करते हुए स्टुअर्ट ने बताया कि वो पिता के इस काम भड़क गए थे.

क्रिस ब्रॉड ने द टेलीग्राफ को बताया, “उन्होंने युवराज सिंह द्वारा छह छक्के मारे जाने के बाद जो मैंने किया था उससे नाराज हो गए थे. मैंने युवराज से टीम इंडिया की जर्सी पर ऑटोग्राफ लिया था और उसे क्रिसमस पर गिफ्ट में दे दिया. स्टुअर्ट ने जब अपना गिफ्ट बॉक्स खोलकर देखा कि इसमें युवराज सिंह के ऑटोग्राफ की हुई जर्सी है तो उसे कूड़ेदान में फेंक दिया. मुझे लगता वो तब मजाक को हसने की स्थिति में नहीं था”

स्टुअर्ट ने इससे उबरने में ज्यादा समय नहीं लिया. उनका टी20 इंटरनेशनल करियर इसके बाद ज्यादा नहीं चमका, लेकिन वह टेस्ट में इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक बन गए. पिछले साल 167 मैचों में 604 विकेट लेकर संन्यास लिया. ब्रॉड बेटे को अपने जैसा ही बल्लेबाज बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने अफसोस जताया कि उनका बेटा बल्ले के साथ अपनी क्षमता को पूरा नहीं कर सका, 3662 रन बनाए लेकिन औसत केवल 18.03 रहा.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 28, 2025, 13:29 IST

homecricket

बेटे स्टुअर्ट को पिता ने गिफ्ट में दिया था युवराज के ऑटोग्राफ वाला टी-शर्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj