Churu Junior Ball Badminton | Girls Ball Badminton Champion | Tonk vs Churu Match | Rajasthan Sports News

Last Updated:December 14, 2025, 21:16 IST
Barmer News Hindi: बाड़मेर में आयोजित जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चुरू ने टोंक को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ चुरू का पांच साल का इंतजार खत्म हुआ. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीमवर्क ने जिले को बड़ी खेल उपलब्धि दिलाई.
बाड़मेर. हार नहीं, सिर्फ़ सबक मिले और आखिरकार जीत मिल ही गई है. लगातार पांच साल तक उपविजेता बनकर लौटने वाली चुरू की बालिका टीम ने इस बार किस्मत और मेहनत दोनों को मात दे दी है. फाइनल मुकाबले में चुरू ने मजबूत मानी जा रही टोंक टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया है.
बाड़मेर में आयोजित 7वीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चुरू की बालिका टीम ने आखिरकार वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसका इंतजार पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा था. लगातार पांच बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता बनने वाली चुरू की टीम ने इस बार इतिहास रचते हुए फाइनल मुकाबले में टोंक को हराकर खिताब अपने नाम किया है.
शानदार प्रदर्शन ने जीत की कहानी लिख दीफाइनल मुकाबले में चुरू ने मजबूत मानी जा रही टोंक टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया है. बीते पांच वर्षों से चुरू की टीम लगातार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता बनती आ रही थी लेकिन इस बार खिलाड़ियों के हौसले, रणनीति और शानदार प्रदर्शन ने जीत की कहानी लिख दी है.
टीम हर बार फाइनल तक पहुंचीचुरू की टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि पिछले पांच वर्षों में टीम हर बार फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब से एक कदम दूर रह गई. हर बार उपविजेता बनकर लौटने का दर्द खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और समर्थकों के मन में भी था. बावजूद इसके टीम ने हार नहीं मानी और हर साल पहले से ज्यादा मेहनत के साथ मैदान में उतरी.
चुरू टीम की कप्तान विभा सैनी के मुताबिक चुरू टीम बॉल बैडमिंटन का मुकाबला जयपुर, भरतपुर, पाली, ब्यावर, टोंक के साथ मैच हुए है. 5 साल बाद उनकी टीम को चेम्पियनशिप बनने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि टोंक के साथ सबसे ज्यादा कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. फाइनल में टोंक से 3 सेट करवाने के बाद जीत का सेहरा बंधा है.
बाड़मेर के मैदान को फतेह कियाचुरू टीम की कप्तान विभा सैनी के मुताबिक टीम भावना से खेलने का ही असर है कि 5 साल का सूखा दूर किया है, उन्होंने कहा कि टीम में खुशबू, नेहा, गुंजन, पूनम, कोयल, आनंदी और खुशबू भाटी ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है. वही कोच धापू देवी के गाइडेंस की वजह से ही बाड़मेर के मैदान को फतेह किया है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
December 14, 2025, 21:04 IST
homerajasthan
रच दिया इतिहास! 5 साल का सूखा खत्म, चूरू की बेटियों ने लहराया जीत का परचम



