Rajasthan

Churu news | MP Rahul Kaswa controversy | MP fund Haryana | Churu MP fund issue | MP LAD fund debate | Churu public reaction | MP fund outside constituency

Last Updated:January 06, 2026, 15:51 IST

Churu MP fund issue: चूरू से सांसद राहुल कस्वा पर सांसद निधि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. आरोप है कि चूरू की जनता द्वारा चुने गए सांसद ने अपने एमपी फंड की राशि हरियाणा में खर्च करने की सिफारिश की है. जानकारी सामने आने के बाद चूरू शहर और ग्रामीण इलाकों में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि सांसद निधि का उद्देश्य अपने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करना होता है, न कि दूसरे राज्य में विकास कार्य कराना.

चूरू: अक्सर प्रतिद्वंदी नेताओं को अपने बयानों के दम पर कटघरे में खड़े करने वाले चूरू सांसद राहुल कस्वा इस बार खुद सवालों के घेरे में घिरते हुए नजर आ रहे है. जहां सांसद विकास निधि को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हुआ है.  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस के तीन सांसद भरतपुर से संजना जाटव, चूरू से राहुल कस्वां और झुंझुनूं से बृजेन्द्र सिंह ओला पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने के बजाय हरियाणा के कैथल विधानसभा क्षेत्र में सांसद निधि खर्च कर राजनीतिक हित साधे हैं. कैथल से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला विधायक हैं.

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राजस्थान के करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर हरियाणा में राजनीतिक लाभ ले रहे हैं. बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इसे “वंशवाद और लूट” करार दिया. उनका कहना है कि पिछले 3-4 महीनों में ही यह खर्च हुआ, जबकि सांसदों के अपने इलाकों में विकास ठप पड़ा है.

अपने क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़ेइस योजना के तहत हर सांसद को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जो मुख्य रूप से उनके संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों (सड़क, स्कूल, अस्पताल, पेयजल आदि) के लिए खर्च किए जाते हैं. हालांकि, नियमों में एक विशेष प्रावधान है- लोकसभा सांसद साल में अधिकतम 25 लाख रुपये तक अपने क्षेत्र या राज्य के बाहर कहीं भी विकास कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं. यह प्रावधान राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बढ़ाने के लिए है. इस मामले में, संजना जाटव और राहुल कस्वां ने 25 लाख से ज्यादा (क्रमशः 45.55 लाख और 50 लाख) खर्च किए, जो गाइडलाइंस के खिलाफ है. बृजेंद्र ओला का 24.71 लाख है. बीजेपी का कहना है कि यह नियमों का उल्लंघन है और सांसदों के अपने क्षेत्र में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं.

बड़ी -बड़ी बातें कर सिर्फ जनता क़ो बरगलाने के लिएभाजपा पदाधिकारी भास्कर शर्मा ने कहा सांसद राहुल कस्वा ने अपने आलाकमान सोनिया गांधी और सुरजेवाला क़ो ख़ुश करने के लिए चूरू के हक का पैसा हरियाणा में लगाया है. भाजपा से जुड़े संदीप काजला ने कहा राहुल कस्वा क़ो वोट दे. चूरू की जनता और सांसद निधि का पैसा लगाएं वह हरियाणा ये कहा का न्याय है पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने कहा कांग्रेस की परम्परा रही है. सरकार के पैसे का दुरूपयोग करना और घोटाले करना. जिला उपाध्यक्ष नरेश सहारण ने कहा सांसद राहुल कस्वा ने चूरू की जनता के साथ धोखा किया है उन्होंने कहा राहुल कस्वा बड़ी -बड़ी बातें कर सिर्फ जनता क़ो बरगलाने का काम करते है

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Churu,Rajasthan

First Published :

January 06, 2026, 15:51 IST

homerajasthan

पानी को तरसता चूरू, फिर भी सांसद निधि हरियाणा में! MP राहुल कस्वा पर उठे सवाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj