Oil Mill Subsidy Rajasthan: किसान और उद्यमी लगाएं अपनी तेल मिल, सरकार की योजना से मिल सकता है अनुदान

Last Updated:October 10, 2026, 17:55 IST
Oil Mill Subsidy Rajasthan: भरतपुर में किसानों और उद्यमियों के लिए तेल मिल स्थापित करने का अवसर है. कृषि विभाग की योजना के तहत 10 मीट्रिक टन क्षमता वाली ऑयल मिल और तेल निकालने की मशीनें लगाने के लिए अनुदान मिल सकता है. जानें आवेदन प्रक्रिया, मंजूरी और योजना से जुड़ी जरूरी बातें.
भरतपुर. जिले में खाद्य तेल उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को कृषि आधारित उद्योगों से जोड़ने के लिए तेल मिल स्थापना की योजना के तहत अनुदान का लाभ मिल सकता है. इस योजना के माध्यम से किसान और इच्छुक उद्यमी तेल मिल स्थापित कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और विभागीय स्वीकृति से जुड़े प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. कृषि विभाग अधिकारी राधेश्याम मीणा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया की भरतपुर जिले में तेल मिल स्थापना के लिए एक निर्धारित लक्ष्य मिला है. इस लक्ष्य के तहत प्राप्त आवेदनों को पहले जिला स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा. आवेदन जिला कलेक्टर महोदय की स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे जिला स्तर से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित प्रस्ताव निदेशालय स्तर पर भेजे जाएंगे.
वहां से स्वीकृति मिलने पर नियमानुसार तेल मिल स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी. इस योजना के तहत 10 मीट्रिक टन क्षमता वाली ऑयल मिल स्थापित करने का अवसर मिल सकता है. इसके अलावा तेल निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाली विभिन्न प्रकार की मशीनें लगाने के विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं. इनमें बिजली से चलने वाली मशीनें और स्पेलर सहित तेल उत्पादन से संबंधित अन्य उपकरण शामिल हैं. मशीनों का चयन प्रस्तावित यूनिट और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा सकेगा. विभाग की ओर से बताया गया है कि यदि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो निदेशालय स्तर से अतिरिक्त लक्ष्य उपलब्ध कराने पर विचार किया जा सकता है.
ऐसे में तेल मिल लगाने के इच्छुक किसान भाइयों और उद्यमियों के पास आवेदन करने का अवसर है. इस योजना से स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को अपनी उपज के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. तेल मिल स्थापित होने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं. अनुदान की राशि, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य शर्तों की पुष्टि संबंधित विभाग से करना जरूरी है. इच्छुक आवेदक आवेदन करने से पहले कृषि विभाग या संबंधित कार्यालय से योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें. अंतिम स्वीकृति विभागीय नियमों और उपलब्ध लक्ष्य के आधार पर ही मिलेगी.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 10, 2026, 17:55 IST



