MANREGA Vs VB-G-RAM-G पर घमासान, राजस्थान में कांग्रेस और BJP ने किए बड़े ऐलान, सड़क से विधानसभा तक होगी जंग

Last Updated:January 05, 2026, 11:34 IST
Rajasthan News : केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के बाद राजस्थान की राजनीति में घमासान मचा हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस ने इसके पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने कार्यक्रम जारी किए हैं. मनरेगा का नाम बदलने के साथ ही इसमें किए गए बदलावों को लेकर बीजेपी VB-G-RAM-G जन जागरण अभियान चलाएगी. वहीं कांग्रेस मनरेगा को ‘मनरेगा’ ही बनाए रखने के लिए 45 दिन तक आंदोलन करेगी. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इसका शेड्यूल जारी किया है.
अशोक गहलोत ने डेढ़ माह के आंदोलन और मदन राठौड़ ने जन जागरण अभियान का ऐलान किया है.
जयपुर. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने और इस योजना में किए गए बदलावों के बाद राजस्थान की राजनीति में गरमा गई है. कांग्रेस ने इसकी खिलाफत करते हुए बड़े आंदोलन करने का ऐलान किया है. कांग्रेस के इसके लिए डेढ़ महीने लंबा आंदोलन चलाएगी. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 45 दिनों के इस आंदोलन की पूरी रूपरेखा को सोशल मीडिया पर साझा किया है. वहीं बीजेपी मनरेगा के नए रूप VB-G-RAM-G को आमजन को समझाने के लिए प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसके लिए कमेटी का गठन किया है. इस मसले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी का दौर दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है.
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ का शिड्यूल साझा करते हुए गरीबों और ग्रामीण मजदूरों से इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की है. अशोक गहलोत ने कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है. यूपीए सरकार ने मनरेगा को कानूनी अधिकार बनाया था. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर इसे सरकारी मेहरबानी तक सीमित कर रही है.
11 जनवरी को एक दिन का उपवास रखा जाएगाएआईसीसी के आह्वान पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है. कांग्रेस ने इस फैसले को जनविरोधी करार दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ गांव ढाणी से लेकर विधानसभा तक संघर्ष का ऐलान किया है. गहलोत ने इसका शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि 10 जनवरी को हर जिले में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. 11 जनवरी को हर जिले में एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम रखा जाएगा.
7 से 15 फरवरी तक किया जाएगा विधानसभा का घेरावउसके बाद 12 से 29 जनवरी तक मजदूरों और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा. 30 जनवरी को शहीद दिवस पर वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा. 7 से 15 फरवरी तक विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम रहेगा. 16 से 25 फरवरी तक एआईसीसी की जोनल मेगा रैलियां होंगी. अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि फैसला वापस होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.
बीजेपी चलाएगी जन जागरण अभियानवहीं बीजेपी की ओर से मनरेगा के बदले गए नाम और काम को लेकर VB-G-RAM-G जन जागरण अभियान चलाया जाएगा. इस जन जागरण अभियान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक समिति की घोषणा की है. इस घोषणा के अनुसार इस समिति में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और पूर्व विधायक गुरदीप सिंह तथा चंद्रकांता मेघवाल को इसमें शामिल किया गया है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
January 05, 2026, 11:34 IST
homerajasthan
MGNREGA Vs VB-G-RAM-G पर राजस्थान में घमासान, कांग्रेस और BJP ने किए बड़े ऐलान



