Rajasthan

राजस्थान में सर्दी का सितम! शेखावाटी और सीकर में रात का पारा गिरा, अगले तीन दिन ठिठुरन बढ़ने की संभावना

राजस्थान वेदर अपडेट: राजस्थान में तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है. शुक्रवार को चक्रवाती बादलों के प्रभाव के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि नमी बढ़ने से कई जिलों में अधिकतम तापमान भी थोड़ा बढ़ा है. इसके बावजूद प्रदेश में ठंड का असर कम नहीं हुआ है. राज्य का शेखावाटी क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा सर्दी झेल रहा है. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है. इस अवधि में सीकर का तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. साथ ही दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है.

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राजस्थान के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा. तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठंड का असर भी महसूस हुआ. देर रात से लेकर सुबह तक कई क्षेत्रों में घने कोहरे ने डेरा डाले रखा. तापमान की बात करें तो दिन में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा सीकर में गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में न्यूनतम रहा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज्य में औसत आर्द्रता 30 से 70 प्रतिशत के बीच रही, जो मौसम में लगातार हो रहे बदलावों की ओर इशारा करती है.

राजस्थान के मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.0 डिग्री, अलवर में 28.6 डिग्री, जयपुर में 27.5 डिग्री, पिलानी में 30.5 डिग्री, सीकर में 28.0 डिग्री, कोटा में 27.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.8 डिग्री, बाड़मेर में 33.4 डिग्री, जैसलमेर में 30.0 डिग्री, जोधपुर में 30.6 डिग्री, बीकानेर में 31.6 डिग्री, चूरू में 30.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.3 डिग्री, नागौर में 30.2 डिग्री, जालौर में 30.1 डिग्री, सिरोही में 24.2 डिग्री, करौली में 30.5 डिग्री, दौसा में 28.0 डिग्री और झुंझुनूं में 29.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान के मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 11.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.0 डिग्री, अलवर में 10.5 डिग्री, जयपुर में 13.5 डिग्री, पिलानी में 10.2 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री, कोटा में 12.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.9 डिग्री, जैसलमेर में 13.9 डिग्री, जोधपुर में 12.0 डिग्री, बीकानेर में 14.4 डिग्री, चूरू में 9.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 12.0 डिग्री, नागौर में 7.4 डिग्री, जालौर में 7.8 डिग्री, सिरोही में 8.3 डिग्री, करोली में 11.0 डिग्री और दौसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

अगले तीन दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहने की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिनों में प्रदेश में सर्दी एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है. उनके अनुसार उत्तर राजस्थान के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसमें सबसे अधिक असर शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा. वहीं दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य के अधिकांश भागों में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं. किसी प्रकार की बारिश या बादल छाने की संभावना फिलहाल नहीं है. तापमान में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि शुष्क मौसम और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम कोहरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगले सप्ताह तक राजस्थान में ठंड और शुष्क मौसम का दौर जारी रहेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj