Rajasthan

कांग्रेस नेत्री का तीखा हमला! बोली- भाजपा नेताओं को ‘सुजलाम सुफलाम’ का अर्थ नहीं पता, अरावली पर सरकार को घेरा

Last Updated:December 31, 2025, 14:35 IST

Jodhpur News: जोधपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रेहाना रियाज ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना कभी साकार नहीं होगा. रेहाना ने कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और डीएनए की मजबूती का हवाला देते हुए भाजपा पर अरावली पर्वतमाला बेचने और पर्यावरण की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी.

ख़बरें फटाफट

कांग्रेस नेत्री का भाजपा पर  तीखा हमला! अरावली बेचने का लगाया गंभीर आरोपजोधपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रेहाना रियाज भाजपा में साधा निशाना

जोधपुर. राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है. कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रेहाना रियाज शुक्रवार को जोधपुर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पूर्व विधायक मनीष पवार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत-अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. जोधपुर, जो राजस्थान का महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र है, में रेहाना रियाज का दौरा कांग्रेस को मजबूती करेगी.

पूर्व में राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकीं  रेहाना रियाज को महिलाओं के मुद्दों पर मजबूत आवाज के रूप में जाना जाता है. उनका यह दौरा स्थानीय स्तर पर पार्टी को संगठित करने करने का काम करेगा.  स्वागत के बाद रेहाना रियाज ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना कभी साकार नहीं होगा. कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है, जो देश की आजादी की लड़ाई से जुड़ी हुई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा जो दिन में यह सपना देख रही है, वह महज एक दिवास्वप्न है, जो कभी पूरा नहीं होगा.

भाजपा पर अरावली पर्वतमाला को बेचने का लगाया आरोप

रेहाना रियाज ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमारे डीएनए में बसी हुई है. यह 140 साल पुरानी पार्टी है, जिसने देश की नींव रखी है. इसे खत्म करने की सोच रखना ही गलत है. उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा मजबूत बनी रहेगी और जनता के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखेगी. भाजपा पर हमला हुए रेहाना रियाज ने अरावली पर्वतमाला को बेचने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा पर्यावरण की अनदेखी कर रही है और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है. अरावली पर्वतमाला राजस्थान की जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा इसे बेचने की साजिश रच रही है. यह न केवल स्थानीय समुदायों के लिए बल्कि पर्यावरण के लिए खतरा है.

भाजपा नेताओं को नहीं पता है ‘सुजलाम सुफलाम’ का अर्थ

वंदे मातरम गीत का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि गीत में ‘सुजलाम सुफलाम’ की पंक्ति आती है, जिसका अर्थ है जल और फल से भरपूर भूमि. यदि भाजपा नेताओं को इसका सही अर्थ पता होता, तो वे कभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य नहीं करते. रेहाना रियाज ने कांग्रेस की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी पर्यावरण, संविधान और देश की मूल भावना की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी. हम महिलाओं, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे. भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ हम एकजुट हैं. रेहाना रियाज ने कहा कि पार्टी विपक्ष की भूमिका में मजबूती से खड़ी है और भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रखेगी. भाजपा पर उनके हमलों से राजस्थान की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 31, 2025, 14:35 IST

homerajasthan

कांग्रेस नेत्री का भाजपा पर तीखा हमला! अरावली बेचने का लगाया गंभीर आरोप

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj