National

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: सत शर्मा की जीत पर क्रॉस वोटिंग विवाद

Last Updated:October 24, 2025, 23:54 IST

Jammu Kashmir Rajya Sabha Elections: जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने तीन सीटें जीतीं, सत शर्मा को 32 वोट मिलने पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे, उमर अब्दुल्ला ने इनकार किया, सज्जाद लोन ने सवाल उठाए.बीजेपी को कहां से मिले 4 एक्‍स्‍ट्रा वोट, J&K राज्‍यसभा चुनाव में बड़ा रहस्‍यजम्‍मू कश्मीर में बीजेपी कम वोट होने के बाद भी एक सदस्‍य जिता ले गई. (PTI)

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों पर हुए मतदान ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. घोषित नतीजों में सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस ने तीन सीटें हासिल कीं, लेकिन चौथी सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार सत शर्मा की जीत ने सवालों का सैलाब ला दिया. सत शर्मा को 20 वोट मिले, जबकि पार्टी के पास महज 28 विधायक हैं. ये चार अतिरिक्त वोट कहां से आए? क्या यह क्रॉस मतदान का खेल है? पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्‍यक्ष सज्जाद लोन ने सोशल मीडिया पर खुला आरोप लगाया कि नेशनल कांफ्रेंस के कुछ विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की. जबक‍ि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ इनकार किया है.

सज्‍जाद लोन ने एक्‍स पर लिखा, मैंने उमर अब्‍दुल्‍ला का ट्वीट पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के किसी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की. लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उम्मीदवार 3 को 31 वोट और उम्मीदवार 4 को सिर्फ 28 वोट कैसे मिले? अगर कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई होती, तो मुकाबला टाई रहता. अगर वाकई गंभीरता से कोशिश की जाती, तो उम्मीदवार 3 को 30 वोट और उम्मीदवार 4 को 29 वोट मिलते, जो बीजेपी के 28 वोटों से ज्‍यादा होते. कृपया बताइए कि फिर नेशनल कांफ्रेंस चौथी सीट कैसे जीत सकती थी, जब उन्होंने अपने उम्मीदवार के लिए सिर्फ 28 वोट छोड़े? ज्‍यादा से ज्‍यादा तो टाई ही हो सकता था. लोन के इस बयान से संकेत मिलते हैं कि उन्हें शक है कि नेशनल कांफ्रेंस के कुछ विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार सती शर्मा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की.

I read @OmarAbdullah tweet stating that nobody from NC cross voted.

I beg to ask why poll 31 votes for candidate 3. And leave just 28 votes for candidate 4. Had there been no cross voting there would have been a tie.

A serious effort would have meant 30 votes for candidate 3.…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj