सिलीसेढ़ झील-सरिस्का में मगरमच्छ देखने उमड़ी भीड़

Last Updated:November 11, 2025, 14:45 IST
अलवर जिले में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, खासकर सरिस्का और सिलीसेढ़ झील में. सरिस्का में बाघों की गतिविधि के साथ-साथ, सिलीसेढ़ झील में मगरमच्छों का आकर्षण भी पर्यटकों को खींच रहा है. सर्दी के मौसम में मगरमच्छ धूप सेकने के लिए पानी से बाहर आते हैं, जिसे देखने के लिए सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासी के मुताबिक, इस झील में 500 से अधिक मगरमच्छ रहते हैं.
अलवर. जिले में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है, सरिस्का में हो रही बाघों की सेटिंग से पर्यटक उत्साहित हैं. अब मगरमच्छ भी अलवर की पहचान बनते जा रहे हैं. अलवर जिले में कई छोटी-बड़ी झीलें और तालाब हैं, जिनमें मगरमच्छ रहते हैं. अब जबकि गर्मी की तपिश कम हो गई है और हल्की ठंड का मौसम शुरू हो गया है, मगरमच्छ धूप सेकने के लिए पानी से बाहर आ जाते हैं. सरिस्का और सिलीसेढ़ झील पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक भी मगरमच्छों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं.
अलवर जिले की सरिस्का के अलावा प्रमुख पर्यटक स्थल सिलीसेढ़ झील में इन दिनों गुनगुनी सर्दी का आनंद लेते हुए बड़ी संख्या में मगरमच्छ झील से बाहर निकल रहे हैं. लगातार मगरमच्छों का दीदार करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासी रमेश गुर्जर के अनुसार, इस झील में करीब 500 से अधिक मगरमच्छ हैं, जो अक्सर धूप सेकने के लिए बाहर निकल आते हैं, इन्हें देखने के लिए सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचते हैं.
झील के किनारे 50 से अधिक मगरमच्छ आते है
अलवर जिले की इस खूबसूरत झील का नजारा पहाड़ों से घिरा हुआ है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है., यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग का भी लुत्फ उठाते हैं. सिलीसेढ़ झील से बाहर निकलने वाले मगरमच्छों को कभी-कभी असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे वे बाहर नहीं आते. इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोग और पर्यटक वन विभाग से एक होमगार्ड तैनात करने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि मगरमच्छों को कोई नुकसान न पहुंचे.
सिलीसेढ़ के अलावा सरिस्का वन क्षेत्र में बने बांध और नटनी का बारा के पास जमा पानी में भी मगरमच्छ रहते हैं, जो बाहर आकर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं. सिलीसेढ़ झील के नाव संचालक राजेंद्र ने बताया कि झील के किनारे अक्सर 50 से अधिक मगरमच्छ धूप सेकने के लिए बाहर आ जाते हैं. यह नजारा देखकर पर्यटक उत्साहित हो जाते हैं और अपने मोबाइल कैमरों से जमकर फोटो खींचते हैं.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
November 11, 2025, 14:45 IST
homerajasthan
अलवर के सिलीसेढ़ झील-सरिस्का में मगरमच्छ देखने उमड़ी भीड़, पढ़े पूरी खबर



