CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, बेहतरीन है सैलरी

Last Updated:March 06, 2025, 11:59 IST
Sarkari Naukri UPSC CAPF AC Recruitment 2025: BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दि…और पढ़ें
UPSC CAPF Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
हाइलाइट्स
असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर नौकरी पाने का मौका.आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2025.परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को होगी.
UPSC CAPF AC Recruitment 2025: अगर आप BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के तहत असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
UPSC CAPF AC भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 25 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 357 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी यहां अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
यूपीएससी के जरिए भरे जाने वाले पदCRPF: 204 पदCISF: 92 पदSSB: 33 पदBSF: 24 पदITBP: 4 पदकुल: 357 पद
यूपीएससी सीएपीएफ में आवेदन करने की आयु सीमाउम्मीदवार जो कोई भी यूपीएससी सीएपीएफ 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 1 अगस्त, 2025 को 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 2000 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
नौकरी पाने की योग्यताउम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे PET/PST दौर के लिए योग्य होने पर अपनी डिग्री जमा करनी होगी.
फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्कअनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 200 रुपयेमहिला, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- शून्य
UPSC CAPF एग्जाम डेट और एडमिट कार्डयूपीएससी सीएपीएफ 2025 परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले के सप्ताह में अंतिम कार्य दिवस पर जारी किए जाएंगे. परीक्षा दो चरणों में होगी:पेपर 1: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (सामान्य योग्यता और बुद्धिमत्ता – 250 अंक)पेपर 2: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (सामान्य अध्ययन, निबंध और समझ – 200 अंक)
परीक्षा पैटर्न और लैग्वेंज ऑप्शनपेपर 1 वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा और इसमें प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे.पेपर 2 में निबंध अंग्रेजी या हिंदी में लिखा जा सकता है, लेकिन प्रेसिस राइटिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े भाग केवल अंग्रेजी में होंगे.यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशनUPSC CAPF AC Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंकUPSC CAPF AC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन
लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित टेस्टों से गुजरना होगा.फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)इंटरव्यू/पर्सनल टेस्टमेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
ये भी पढ़ें…DU से कॉमर्स करने वालों के लिए जरूरी खबर, आपके पास होंगे ये विषय तभी मिलेगा B.Com (H)! प्रपोजल तैयारEWS एडमिशन के पहले ‘ड्रॉ’ का ऐलान, बढ़ी आवेदनों की संख्या, जानें कक्षा-वाइज सीटें
First Published :
March 06, 2025, 11:59 IST
homecareer
CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन



