Rajasthan

CUET टॉपर बनने का रोडमैप! दिल्ली-पुणे के एक्सपर्ट ने दिखाई सफलता की राह, हजारों युवाओं ने सीखे टिप्स

Last Updated:January 05, 2026, 08:23 IST

Barmer News: सरहदी बाड़मेर में रविवार को युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाला अनूठा शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ CUET परीक्षा को लेकर आयोजित “नींव” मार्गदर्शन कार्यक्रम में देश की नामी यूनिवर्सिटियों से आए दिल्ली विश्वविद्यालय और पुणे विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने हजारों युवाओं को सही रणनीति को लेकर मार्गदर्शन किया.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. जहां सरहद की पहचान अब तक सीमाओं से होती थी, वहां रविवार को सपनों की नींव रखी गई है. सरहदी बाड़मेर में आयोजित “नींव” मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं और CUET एग्जाम को लेकर ऐसा माहौल बना कि हजारों युवा एक साथ भविष्य की तैयारी में जुटे नजर आए. दिल्ली और पुणे विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने मंच से सीधे विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता के रास्तो से अवगत करवाया.

प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ CUET परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को देश की नामी यूनिवर्सिटियों आए  एक्सपर्ट ने हजारों युवाओं को सही रणनीति, विषय चयन और कैरियर प्लानिंग को लेकर मार्गदर्शन दिया. बाड़मेर शहर के भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित नींव कार्यक्रम में ILS लॉ कॉलेज पुणे के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रमादित्य राठौड़, सत्यवती कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ईश्वरदान चारण, JNU दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोविंद इनखिया, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गनपत सिंह राजपुरोहित ने CUET की आवेदन प्रक्रिया,परीक्षा पैटर्न, सिलेबस,प्रबंधन विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया.

देश की टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टिप्स मिले

नींव कार्यक्रम में पहुंची नागौर की  पार्वती के मुताबिक CUET को लेकर दिल्ली-पुणे के प्रोफेसरों द्वारा गाइडेंस दिया गया है. बाड़मेर में पहली बार है जब सुदूर गांवों की बेटे-बेटियों को देश की टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टिप्स दिए है. वहीं बाड़मेर की सरोज बताती है कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओ की नींव मजबूत होगी और सुदूर बाड़मेर जैसे इलाको के विद्यार्थी देश की टॉप यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकते  है. उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना ही दहाड़ेगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मंत्र स्मार्ट स्टडी है

वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित के मुताबिक इस तरह के कार्यक्रमो से युवाओं को नई दिशा मिलती है. 12वीं के बाद CUET को क्रैक कर देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले सकेंगे. वहीं पुणे यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर  डॉ. विक्रमादित्य राठौड़ के मुताबिक आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मंत्र स्मार्ट स्टडी है. समय प्रबंधन, कॉन्सेप्ट की स्पष्टता और आत्मविश्वास ही छात्रों को आगे बढ़ाता है. ‘नींव’ जैसे कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को मजबूत आधार देते हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

January 05, 2026, 08:23 IST

homecareer

CUET टॉपर बनने का रोडमैप! दिल्ली-पुणे के एक्सपर्ट से युवाओं ने सीखे टिप्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj