DCB Bank । डीसीबी बैंक । Cashback Offer । UPI । यूपीआई । Personal Finance । पर्सनल फाइनेंस

Last Updated:November 08, 2025, 05:46 IST
डीसीबी बैंक (DCB Bank) के हैप्पी सेविंग्स अकाउंट (Happy Savings Account) धारक UPI पेमेंट पर सालाना 7,500 रुपये तक का कैशबैक कमा सकते हैं. हर महीने मैक्सिमम 625 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है.
ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली. अगर आप रोजमर्रा के खर्च के लिए UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने अपने ग्राहकों को एक शानदार ऑफर दे रहा है. बैंक के हैप्पी सेविंग्स अकाउंट (Happy Savings Account) धारकों को यूपीआई पेमेंट पर 7,500 रुपये तक का कैशबैक पाने का मौका मिल सकता है.
बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, हैप्पी सेविंग्स अकाउंट से किए गए यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को हर महीने 625 रुपये तक और सालभर में 7,500 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है.
कैसे मिलेगा कैशबैकइस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको डीसीबी बैंक में हैप्पी सेविंग्स अकाउंट खोलना होगा. इसके बाद जब आप UPI के जरिए पैसे भेजेंगे (डेबिट ट्रांजैक्शन), तो बैंक हर तिमाही यानी तीन महीने में आपके ट्रांजैक्शन पर कैशबैक क्रेडिट करेगा.
अकाउंट की शर्तें और फायदे
खाते में कम से कम 10,000 रुपये का एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) बनाए रखना जरूरी है.
कैशबैक पाने के लिए 25,000 रुपये या उससे ज्यादा एवरेज क्वाटरली बैलेंस (AQB) होना चाहिए.
हर ट्रांजैक्शन की मिनिमम अमाउंट 500 रुपये तय की गई है.
ग्राहकों को RTGS, NEFT और IMPS ट्रांजैक्शन फ्री मिलेंगे.
डीसीबी बैंक के किसी भी एटीएम से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है.
UPI क्या होता है?यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल से तुरंत पैसे भेज या हासिल कर सकते हैं वो भी 24 घंटे, 7 दिन. इस सिस्टम को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है. UPI आपके बैंक अकाउंट को मोबाइल ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि) से जोड़ देता है.हर यूजर को एक UPI ID या QR कोड मिलती है, जिससे आप बिना बैंक डिटेल डाले पैसे भेज या मंगवा सकते हैं. अगर आपको किसी को 500 रुपये भेजना है, तो बस उसका UPI ID डालिए, राशि एंटर कीजिए और UPI PIN डालकर भेज दीजिए. पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा.
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 08, 2025, 05:46 IST
homebusiness
UPI पेमेंट पर कमाएं ₹7500, ये बैंक दे रहा है मौका, कैसे मिलेगा आपको फायदा



