Rajasthan

रणथंभौर में गांधी परिवार: शेर बाग होटल से दशकों पुराना रिश्ता

Last Updated:December 31, 2025, 09:25 IST

Gandhi Family in Ranthambore: प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई पर गांधी परिवार रणथंभौर के शेर बाग होटल में ठहरा है. होटल से गांधी परिवार का दशकों पुराना जुड़ाव रहा है. रणथंभौर की यात्राएं. बाघ सफारी और वन्यजीव संरक्षण गांधी परिवार की खास पहचान रही है.

ख़बरें फटाफट

क्यों खास है रणथंभौर का शेर बाग होटल? जहां ठहरता है पूरा गांधी परिवाररणथंभौर में गांधी परिवार

सवाई माधोपुर. राजस्थान के रणथंभौर में स्थित शेर बाग होटल एक बार फिर गांधी परिवार की मौजूदगी से चर्चा में है. प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई समारोह के लिए गांधी परिवार रणथंभौर पहुंचा है. हमेशा की तरह इस बार भी ठहराव के लिए शेर बाग होटल को ही चुना गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार सहित यहां चार दिन रुकेंगे. शेर बाग होटल अपनी शाही मेहमानवाजी. सादगी और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है. गांधी परिवार का इस होटल से दशकों पुराना जुड़ाव रहा है. जब भी गांधी परिवार रणथंभौर आता है. उनका ठिकाना यही होटल होता है.

करीब तीन साल पहले सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन रणथंभौर में पूरे परिवार के साथ मनाया था. उस दौरान भी वे शेर बाग होटल में ठहरी थीं. जन्मदिन के अगले दिन सोनिया गांधी ने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया. वे खुली जीप की फ्रंट सीट पर बैठीं. जबकि राहुल गांधी उसी जीप में उनके पीछे नजर आए. यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के बीच काफी चर्चा में रहा.

प्रियंका गांधी की रणथंभौर यात्राएंअक्टूबर 2025 में प्रियंका गांधी अपने बेटे और बेटी के साथ रणथंभौर आई थीं. उस समय भी उनका ठहराव शेर बाग होटल में ही था. अगले दिन उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया. जोन-4 की सफारी के दौरान उन्हें बाघिन ‘रिद्धि’ और उसके दो शावकों को देखने का दुर्लभ अवसर मिला. जिसने इस यात्रा को और यादगार बना दिया.

फोटोग्राफी और वन्यजीव प्रेमप्रियंका गांधी के बेटे रेहान गांधी को फोटोग्राफी का खास शौक है. रणथंभौर की यात्राओं के दौरान वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता. बाघों और जंगल के जीवन को अपने कैमरे में कैद करते हैं. उनकी तस्वीरों की प्रदर्शनी दिल्ली में भी लग चुकी है. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने रणथंभौर नेशनल पार्क की यादों पर एक किताब भी लिखी है. जिसमें रणथंभौर फोर्ट और बाघों की कई दुर्लभ तस्वीरें शामिल हैं.

इंदिरा गांधी की विरासतगांधी परिवार का बाघों से लगाव ऐतिहासिक है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बाघों के संरक्षण के लिए शिकार पर प्रतिबंध लगाने वाला सख्त कानून बनवाया था. उन्होंने ही भारत में टाइगर कंजर्वेशन की नींव रखी थी. शेर बाग होटल के साथ यह जुड़ाव उसी प्रकृति प्रेम की निरंतरता को दर्शाता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Sawai Madhopur,Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

December 31, 2025, 09:25 IST

homerajasthan

क्यों खास है रणथंभौर का शेर बाग होटल? जहां ठहरता है पूरा गांधी परिवार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj