हैदराबाद में डीप ट्रस्ट ने निःशुल्क कैंसर जांच मोबाइल बस की शुरुआत की.

Last Updated:December 15, 2025, 18:36 IST
हैदराबाद स्थित डीप ट्रस्ट ने अपनी 11वीं वर्षगांठ पर वंचित समुदायों के लिए निःशुल्क कैंसर जांच और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने वाली विशेष मोबाइल बस लॉन्च की. डीप ट्रस्ट की यह पहल स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का समय पर निदान सुनिश्चित करेगी और समुदायिक स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण योगदान देगी. डीप विजन 2030 रोडमैप के तहत यह सेवा हैदराबाद से बाहर अन्य राज्यों तक भी विस्तार करेगी.
ख़बरें फटाफट
फोटो
हैदराबाद. स्थित गैर-लाभकारी संगठन डीप ट्रस्ट ने अपनी 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच के लिए एक विशेष मोबाइल बस का शुभारंभ किया है. संस्था का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में 50 लाख लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है. जुबली हिल्स स्थित एक होटल में आयोजित डीप एलिवेट 2025 कार्यक्रम में इस बस का लॉन्च किया गया.
यह बस विशेष रूप से वंचित समुदायों तक पहुंचकर स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की निःशुल्क जांच, बुनियादी निदान और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करेगी. इसका उद्देश्य बीमारियों का समय रहते पता लगाकर देरी से इलाज के वित्तीय बोझ को कम करना है. डीप ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. राकेश कलापाला ने कहा कि यह मोबाइल सेवा दूरदराज और कम संसाधन वाले क्षेत्रों की हज़ारों महिलाओं और उनके परिवारों तक पहुंचेगी, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार होगा.
ट्रस्ट ने डीप विजन 2030 रोडमैप भी किया पेश
इस अवसर पर ट्रस्ट ने डीप विजन 2030 रोडमैप भी पेश किया, जिसमें समान स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए लोगों के जीवन को बदलने की योजना शामिल है. साथ ही, एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जो लाभार्थियों को सूचना और सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराएगा. बस प्रतिदिन औसतन लगभग 100 महिलाओं की जांच करने में सक्षम है. बस के भीतर उन्नत कैंसर स्क्रीनिंग मशीनें स्थापित हैं, जिनमें डिजिटल मैमोग्राफी प्रमुख है. डीप विजन 2030 के तहत, डीप ट्रस्ट की योजना हैदराबाद से बाहर अन्य राज्यों में भी अपने कार्यक्रमों का विस्तार करने की है.
डीप ट्रस्ट पिछले एक दशक से गरीब बच्चों और समुदायों के उत्थान के लिए कार्यरत है, कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे डीप ऑन व्हील्स, फिजियोथेरेपी सेंटर और शैक्षिक सहायता की जानकारी दी गई. साथ ही, युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास केंद्र, छात्रवृत्ति योजनाओं और पर्यावरण जागरूकता अभियानों पर भी प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों ने भाग लिया, ट्रस्ट ने समुदायिक विकास में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और भागीदारों को भी सम्मानित किया.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
December 15, 2025, 18:36 IST
homeandhra-pradesh
हैदराबाद में डीप ट्रस्ट ने शुरू की निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग मोबाइल सेवा



