Rajasthan

दिल्ली धमाके की सरहद तक गूंज, बाड़मेर में सख्ती और सतर्कता बढ़ी, पुलिस और RPF-GRP ने रेलवे स्टेशन पर ली तलाशी

Last Updated:November 11, 2025, 06:27 IST

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद बाड़मेर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है. पाकिस्तान सीमा से सटे इस जिले में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया. प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र और ट्रेनों के डिब्बों तक यात्रियों के सामान की जांच की गई. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की. सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी शुरू की गई है.

बाड़मेर. दिल्ली के लाल किले में हुए बम ब्लास्ट के बाद पश्चिमी सरहद पर बसे बाड़मेर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ,आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया है. यात्रियों के सामान से लेकर प्लेटफॉर्म और पार्किंग क्षेत्र तक हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की जांच की गई है. पाकिस्तान सीमा से सटा होने के कारण बाड़मेर जिला बेहद संवेदनशील माना जाता है.

ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने जिलेभर में चौकसी और बढ़ा दी है. लोकल 18 की टीम ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया है. यहां प्लेटफॉर्म पर हर ओर जवान तैनात नजर आए. ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों के बैग की जांच की जा रही थी. स्टेशन मास्टर से लेकर टिकट निरीक्षक तक सभी चौकस नजर आए. रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों से लेकर यात्रियों के बैग चैक किए गए है.

रेलवे स्टेशन में हुई सघन जांच

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र और ट्रेनों के डिब्बों तक की बारीकी से जांच की गई है. यात्रियों के सामान को मेटल डिटेक्टर से स्कैन किया गया है. वहीं संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ भी की गई है. बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के मुताबिक हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और सभी थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और धार्मिक स्थलों पर लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है.

सीसीटीवी कैमरो से रखी जा रही निगरानी

बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों से भी पूछताछ की गई है. रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश कुमार के मुताबिक आरपीएफ व जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है.deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

November 11, 2025, 06:27 IST

homerajasthan

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बाड़मेर में बढ़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj