Rajasthan

Delhi Blast : पुलिस सड़कों पर उतरी, हर गली में चेकिंग शुरू… दिल्ली धमाके के बाद जोधपुर में हाई अलर्ट!

Last Updated:November 10, 2025, 22:57 IST

Alert In Jodhpur After Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट के बाद जोधपुर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने खुद हालात का जायजा लिया और शहरभर में सघन गश्त और तलाशी अभियान चलाया गया. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

ख़बरें फटाफट

पुलिस सड़कों पर, हर गली में चेकिंग... दिल्ली धमाके के बाद जोधपुर में हाई अलर्ट

जोधपुर. दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसी कड़ी में जोधपुर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करते हुए सघन तलाशी अभियान और गश्त बढ़ा दी है. शहर के हर मुख्य प्रवेश द्वार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने खुद हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए.

पुलिस की टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. डॉग स्क्वॉड और एंटी-सबोटाज यूनिट की टीमें लगातार सक्रिय हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों जैसे उम्मेद भवन, मेहरानगढ़ किला और घण्टाघर के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम केवल एहतियातन उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

कमिश्नर ने किया निरीक्षण, नागरिकों से की सतर्क रहने की अपीलपुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने शुक्रवार देर रात खुद शहर के कई इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें. साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें.

हालात नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता में नहीं बरती जा रही कोई ढिलाई
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जोधपुर की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कोई भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है. सभी टीमें चौकस हैं और लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. जोधपुर में एहतियातन सुरक्षा बढ़ाने के इस कदम का उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित खतरे को पहले ही रोकना है.Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 10, 2025, 22:57 IST

homerajasthan

पुलिस सड़कों पर, हर गली में चेकिंग… दिल्ली धमाके के बाद जोधपुर में हाई अलर्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj