Rajasthan

रेगिस्तान रचेगा इतिहास, पहली बार बाड़मेर में अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल, 31 टीमें दिखाएंगी दम

Last Updated:January 01, 2026, 20:12 IST

Barmer News : बाड़मेर में पहली बार अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें 31 टीमें भाग लेंगी. राजस्थान टीम गोल्ड मेडल के लक्ष्य के साथ कोर्ट में उतरेगी. सरहदी जिला पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है. 2 जनवरी से शुरू होने वाली इस अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 31 टीमें हिस्सा लेंगी.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. रेगिस्तान की धरती अब खेल के नए इतिहास की गवाह बनने जा रही है. पहली बार सरहदी बाड़मेर में अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जहां देशभर की 31 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी. वहीं मेजबान राजस्थान की निगाहें इस बार सीधे गोल्ड मेडल पर टिकी हुई हैं. रेत के मैदानों के लिए पहचाने जाने वाले बाड़मेर में अब बास्केटबॉल की गूंज सुनाई देगी.

सरहदी जिला पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है. 2 जनवरी से शुरू होने वाली इस अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 31 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में करीब 372 अंडर 19 बालिकाएं खेलती नजर आएंगी, जबकि लगभग 75 महिला कोच और मैनेजर भी आयोजन का हिस्सा बनेंगी.

घरेलू मैदान पर राजस्थान टीम का गोल्ड पर फोकसइस बार राजस्थान अंडर 19 गर्ल्स टीम की तैयारी भी बाड़मेर में ही की जा रही है. घरेलू माहौल में अभ्यास कर रही टीम आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही है. टीम की खिलाड़ी कृतिका खटीक का कहना है कि इस बार लक्ष्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि गोल्ड मेडल जीतना है. वे बताती हैं कि टीम रोजाना सुबह और शाम करीब चार घंटे नियमित प्रैक्टिस कर रही है. टीम मैनेजर जितेंद्र सिंह गुढ़ा और टीम प्रशिक्षक डॉक्टर दीपिका अरोड़ा के निर्देशन में खिलाड़ियां लगातार मेहनत कर रही हैं.

राजस्थान टीम में बाड़मेर की कोमल राठौड़ का चयनराजस्थान गर्ल्स टीम में बाड़मेर की बेटी कोमल राठौड़ का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है. टीम में भीलवाड़ा की कृतिका खटीक, जोधपुर की कल्पना शेखावत, जयपुर की आरुषि राठौड़ और राशि नरुका, कोटा की उन्नति सिंह, श्रीगंगानगर की ममता वर्मा और नवदीप कौर, सीकर की कृति कंवर, जयपुर एकेडमी की ईशी त्रिवेदी, बीकानेर की सिमरन प्रवीण और अलवर की जानवी को भी जगह मिली है.

कोच दीपिका अरोड़ा को है गोल्ड की उम्मीदराजस्थान गर्ल्स टीम की प्रशिक्षक डॉक्टर दीपिका अरोड़ा ने बताया कि टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में महाराष्ट्र में आयोजित अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वहीं 2024 में पटियाला में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया. अब 2025 में बाड़मेर की धरती पर गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से टीम कोर्ट में उतरी है. उनका कहना है कि बाड़मेर की मिट्टी ने टीम को अलग ही जज्बा दिया है और इस बार सपना सिर्फ भाग लेने का नहीं, बल्कि गोल्ड मेडल जीतने का है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

January 01, 2026, 20:12 IST

homerajasthan

रेगिस्तान रचेगा इतिहास, पहली बार बाड़मेर में अंडर 19 गर्ल्स नेशनल बास्केटबॉल!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj