National

Devendra Fadnavis Maratha Pride | Raj Thackeray Maratha Pride | Uddhav Thackeray Maratha Pride | ‘टैक्‍सी और ऑटो वालों को मारना मराठा सम्‍मान नहीं’, CM फडणवीस का उद्धव-राज पर बड़ा अटैक, बोले- यह वीरता नहीं | beating taxi driver road side vendor not maratha pride cm Devendra Fadnavis criticise Uddhav and Raj Thackeray exclusive interview

Last Updated:January 10, 2026, 08:39 IST

Devendra Fadnavis Maratha Pride: महाराष्‍ट्र में इन दिनों लोकल बॉडी चुनाव की हवा चल रही है. नए गठबंधन टूट रहे हैं और नए बन रहे हैं. पाला बदलने का दौर भी जारी है. देश के सबसे धनी नगर निगम बीएमसी के चुनाव से पहले अब मराठा सम्‍मान की बात भी उठने लगी है. मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसको लेकर खासतौर पर राज ठाकरे पर करारा हमला बोला है. टैक्‍सी वालों को मारना मराठा सम्‍मान नहीं...फडणवीस ने उद्धव-राज को दिखाया आईनाDevendra Fadnavis Maratha Pride: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा सम्‍मान पर बड़ी बात कही है. (फाइल फोटो/PTI)

Devendra Fadnavis Maratha Pride: महाराष्‍ट्र में लोकल बॉडी चुनाव को लेकर सियासत गर्माई हुई है. ‘शहर की सरकार’ का लगाम अपने हाथों में रखने के लिए सियासी तिकड़म भिड़ाए जा रहे हैं. राजनीतिक तौर पर एक-दूसरे की दुश्‍मन पार्टियां गठजोड़ करने से भी नहीं हिचक रही हैं. ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जिनपर संबंधित दलों की ओर से कार्रवाई भी की गई. अब बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका (BMC) के लिए चुनाव होना है, उससे पहले सियासत उफान पर है. मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा प्राइड यानी मराठा सम्‍मान पर बड़ी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि टैक्‍सीवालों और ठेले वालों के साथ मारपीट करना मराठा सम्‍मान की बात नहीं हो सकती है. बता दें कि उद्धव श‍िवसेना और राज ठाकरे की महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता मराठी और गैर-मराठी की बात कर अक्‍सर ही सड़कों पर उतर कर उपद्रव मचाते हैं. अब सीएम फडणवीस ने उसपर अपनी राय खुलकर जाहिर की है.

बीएमसी चुनाव से ठीक पहले ‘न्‍यूज18 हिन्‍दी’ को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा प्राइड पर खुलकर बात की है. उनसे पूछा गया कि जब मराठा और मराठियों की राजनीति की बात होती है तो आप विकास की बात करते हैं, लेकिन उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर निकलते हैं और कहते हैं कि महाराष्‍ट्र में रहना है तो मराठी बोलना होगा. ऐसे में क्‍या आपको लगता है कि मराठी फर्स्‍ट और बाकी सब बाद में. इसपर सीएम फडणवीस ने उद्धव और राज ठाकरे को आईना दिखाया. उन्‍होंने कहा, ‘महाराष्‍ट्र में तो मराठी फर्स्‍ट ही होगा. अगर तमिलनाडु में तमिल फर्स्‍ट और गुजरात में गुजराती फर्स्‍ट हो तो…लेकिन मराठी फर्स्‍ट का मतलब यह नहीं है कि आप बाकी भाषाओं का अपमान करें. हमारे लिए सारी भाषाएं और हिन्‍दी सम्‍मानजनक भाषाएं हैं. मराठी प्राइड के लिए हम लड़ेंगे. मराठी भाषा को समृद्ध करने के लिए हम संघर्ष करेंगे. लेकिन रास्‍ते पर उतर कर किसी टैक्‍सी वाले या ऑटो वाले को मारकर मराठी का विकास नहीं हो सकता है. हम इन सब चीजों के बिल्‍कुल खिलाफ हैं.’

अजित पवार पर भी कही बड़ी बात

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी चीफ अजित पवार से हाथ मिलाने के सवाल पर भी दो टूक जवाब दिया. उन्‍होंने कहा कि मैं सिर्फ मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स यानी उद्धव और राज ठाकरे को जवाब देता हूं. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो जनता में सही संदेश नहीं जाएगा. उन्‍होंने आगे कहा कि मुंबई के बाहर मैं न तो सहोगियों के खिलाफ और न ही विपक्ष के खिलाफ कोई बयान देता हूं. दरअसल, अजित पवार ने एक टिप्‍पणी की थी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. फडणवीस से जब पूछा गया कि क्‍या अजित पवार का दिल आपके साथ नहीं है? इसपर उन्होंने महाराष्‍ट्र सीएम ने कहा कि अजित दादा बहुतों का दिल तोड़कर यहां आए हैं और उनका दिल यहीं पर है…हमारे साथ है.

BJP-ओवैसी गठजोड़ और ठाकरे ब्रदर्स की एकता

मुख्‍यमंत्री फडणवीस ने नगर निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने पर भी अपना पक्ष रखा है. उन्‍होंने कहा कि अगर मेरी वजह से दोनों भाई इतने साल के बाद एक साथ आए हैं, तो अच्छी बात है. मुझे खुशी है कि दोनों भाई बाला साहेब ठाकरे की विरासत को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि, उन्‍होंने यह भी कहा कि बाला साहेब ठाकरे की लेगेसी एकनाथ शिंदे के पास है. सीएम फडणवीस ने कहा कि हमने साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीता है. अकोट में बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बीच गठजोड़ पर भी फडणवीस ने रुख साफ किया है. उन्‍होंने कहा कि अकोट बहुत छोटी जगह है. यहां मात्र 17 हजार वोटर हैं. यहां पर हमारे नगर अध्यक्ष चुने गए हैं. नीचे में यानी कि दक्षिण महाराष्ट्र में हमारी मेजॉरिटी नहीं थी. इसलिए हमने अजित गुट वाली एनसीपी के साथ अलांयस किया. हमें पता नहीं था कि एनसीपी ने ऑलरेडी एआईएमआईएम के साथ गठजोड किया हुआ है. जैसे ही एनसीपी के साथ हमारा अलायंस हुआ, ओवैसी की पार्टी भी पार्टनर बन गई. बड़ा हो हल्ला हुआ. यह बहुत छोटी सी जगह है. यह बात हमारे तक पहुंचती भी नहीं. जैसे ही हमें पता चला हम उस अलांयस से बाहर निकल गए.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

January 10, 2026, 08:15 IST

homemaharashtra

टैक्‍सी वालों को मारना मराठा सम्‍मान नहीं…फडणवीस ने उद्धव-राज को दिखाया आईना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj