Dharmendra Fan Story | Dharmendra Studio | Bollywood Fan Journey | Bollywood Actor Fan Story

Last Updated:November 25, 2025, 14:34 IST
Dharmendra Fan Story: धर्मेंद्र के एक जबरदस्त फैन की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस युवक ने अभिनेता के प्रति अपने प्रेम में इतना समर्पण दिखाया कि उसने अपने फोटो स्टूडियो का नाम भी धर्मेंद्र के नाम पर रख दिया. यही नहीं, उनसे मिलने की इच्छा में वह साइकिल से हजारों किलोमीटर की यात्रा पर निकल पड़ा. पहले वह धर्मेंद्र की पूजा-आरती भी करता था.
बीकानेर. हीमेन के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया. ऐसे में धर्मेंद्र का बीकानेर से गहरा नाता रहा है. वे बीकानेर के पूर्व सांसद भी रहे है. बीकानेर में भी उनके कई चाहने वाले है जो उनको आज भी याद करते है. साथ ही हर साल धर्मेंद्र से मिलने के लिए उनके घर भी जाते है. ऐसे ही धर्मेंद्र के एक अनोखे फैन है. बीकानेर के प्रीतम सुथार. प्रीतम की धर्मेंद्र के प्रति इनकी जबरदस्त दीवानगी थी कि उन्होंने अपने फोटो स्टूडियो के व्यवसाय को धर्मेंद्र के नाम पर रखा है जिसे धर्मेंद्र कलर स्टूडियो है और पूरे स्टूडियो में अधिकांश धर्मेंद्र की फोटो ही देखने को मिलती है.
इसके अलावा वे धर्मेंद्र को भगवान मानते थे और उनकी पूजा और आरती भी करते थे. मजे की बात है कि उनकी दुकान में धर्मेंद्र का मंदिर भी था. हालांकि करीब दस साल पहले उन्होंने इस्कॉन से जुड़ने के बाद मंदिर में धर्मेंद्र तो नहीं है लेकिन उनके दिल में आज भी धर्मेंद्र किसी भगवान से कम नहीं है.
प्रीतम सुथार ने बताया कि अभिनेता धर्मेंद्र देओल का बहुत बड़ा फैन है. वे हर साल अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने जाते है और अपने साथ 6 से 7 भुजिया के पैकेट और 4 से 5 बेला शरबत की बोतल ले जाते हैं. यह धर्मेंद्र को काफी पसंद है. प्रीतम ने बताया कि वे बचपन से धर्मेंद्र के फैन रहे हैं, उन्होंने धर्मेंद्र की सारी फिल्में देखी है.
धर्मेंद्र की पूरी फैमिली भी मुझे अपने परिवार का हिस्सा ही मानतीयहां के लोग बहुत मिलनसार है. प्रीतम ने बताया कि इतने सालो से धर्मेंद्र जी से मिलने जाता हूं, तो अब फैमिली रिलेशन हो गया है. ऐसे में अब धर्मेंद्र की पूरी फैमिली भी मुझे अपने परिवार का हिस्सा ही मानती है. प्रीतम ने बताया कि 2010 में जब इस्कॉन से जुड़ गए. इससे उनका नाम अब प्रेम सुख दास हो गया है. उन्होंने बताया की डेढ़ माह पहले ही वे धर्मेंद्र से मिलने गए थे. जहां काफी समय धर्मेंद्र से बात हुई थी.
उन्होंने बताया की वे जब भी भगवान की आरती या पूजा करते करते है तो साथ में धर्मेंद्र की पूजा और आरती करते है. इसके लिए उन्होंने बाकायदा धर्मेंद्र की आरती की लाइनें भी बना रखी है. प्रीतम ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने धर्मेंद्र से मिलने के लिए बीकानेर से मुंबई साइकिल पर गए. हजारों किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया. साथ ही उन्होंने बताया कि बीकानेर में धर्मेंद्र की कोई भी फिल्म लगती तो वे सिनेमा हॉल में सभी शो में जाकर फिल्म देखते थे.
प्रीतम ने बताया कि वे बॉबी देओल कि शादी में भी गए हुए है. इसके लिए अभिनेता धर्मेंद्र ने उनको शादी में आने के लिए कार्ड भी भेजा था. उसके बाद प्रीतम ने शादी भी अटैंड की और धर्मेंद्र जी से भी मिला. प्रीतम बताते है कि किसी फैन को शादी का कार्ड भेजना बहुत बड़ी बात होती है. बीकानेर से सिर्फ में ही शादी में गया था.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
November 25, 2025, 14:34 IST
homerajasthan
पूजा–आरती करता था धर्मेंद्र की! अनोखे फैन की कहानी सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग



