ध्रुव चौधरी यूटीटी टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में चयनित

Last Updated:December 09, 2025, 14:37 IST
भरतपुर के होनहार खिलाड़ी ध्रुव चौधरी ने कम उम्र में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनाते हुए यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान से चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 से 13 दिसंबर तक रांची, झारखंड में हो रही है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर. जिले के होनहार खिलाड़ी ध्रुव चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान से चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने वाली यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 से 13 दिसंबर 2025 तक रांची, झारखंड में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे.
ध्रुव ने कम उम्र में ही बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. उनकी इसी शानदार उपलब्धि पर भरतपुर में उन्हें “भरतपुर गौरव” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान न केवल ध्रुव की मेहनत का परिणाम है, बल्कि जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है.
ध्रुव के पिता रह चुके राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी
ध्रुव के पिता, रवि चौधरी, जो जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर के कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, स्वयं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. वे ध्रुव की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए बताते हैं कि खेल के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास ही उनकी प्रगति का आधार हैं. परिवार ने हमेशा ध्रुव को खेल-कूद के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा. ध्रुव अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच बेनो एंथोनी सर को देते हैं, जिन्होंने उन्हें तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर लगातार मार्गदर्शन दिया. कोच के सहयोग और ध्रुव की कड़ी मेहनत ने उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचाया है.
आने वाली प्रतियोगिता को लेकर ध्रुव उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं. नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप 2025 देश के श्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं का संगम होगी, जहां प्रतिस्पर्धा काफी कठिन रहने की उम्मीद है. ऐसे में ध्रुव का चयन भरतपुर और राजस्थान दोनों के लिए गर्व की बात है. जिले के खेल प्रेमी, खिलाड़ी और परिजन यह उम्मीद कर रहे हैं कि ध्रुव इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का पूरी तरह परिचय देंगे. भरतपुर के इस नन्हें सितारे की उपलब्धि ने साबित किया है कि यदि लगन और मेहनत हो, तो छोटी उम्र में भी बड़े सपनों को पूरा किया जा सकता है.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
December 09, 2025, 14:37 IST
homesports
भरतपुर के ध्रुव चौधरी यूटीटी टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में हुए चयनित



