Sports

Dhruv Jurel score centuries both innings for India A: साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई

Last Updated:November 08, 2025, 19:04 IST

India A vs South Africa A: साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए के लिए अपनी दमदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए खिलाफ दूसरे अनऑशियल टेस्ट मैच के दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही जुरेल इंडिया ए के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय भारतीय बने हैं.इंडिया ए के लिए ध्रुव जुरेल ने रचा इतिहास, 11 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसाध्रुव जुरेल ने इंडिया ए के लिए रचा इतिहास

बेंगलुरु: भारतीय टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने छठे विकेट के लिए हर्ष दुबे (84) के साथ 184 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ए ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 382 रन बनाकर घोषित कर दी जिससे टीम की कुल बढ़त 416 रन की गयी.  दक्षिण अफ्रीका ए ने स्टंप्स के समय बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे. उसे जीत के लिए और 392 रनों की और जरूरत है. स्टंप्स के समय लेसेगो सेनोक्वेन (नौ) और जॉर्डन हरमन (15) क्रीज पर थे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट सीरीज में नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण जुरेल ने टीम में इस भूमिका को निभाते हुए दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था. पंत के चोट से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी के बावजूद इस बात की काफी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो शतक जड़ने वाले जुरेल अंतिम एकादश में अपनी जगह बरकरार रखे. उन्होंने पहली पारी में नाबाद 132 रन बनाये थे.

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे ध्रुव जुरेल

जुरेल ने पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. जुरेल ने दमदार रक्षात्मक खेल के दम पर एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका ए के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने अपनी पारी में कोई भी जोखिम भरा हवाई शॉट खेले बिना शानदार मैदानी शॉट लगाकर रन बटोरे. उन्होंने इस पारी के दौरान कट , ड्राइव और फ्लिक का शानदार इस्तेमाल कर 83 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि दुबे ने 76 गेंदों में पचासा पूरा किया. जुरेल ने तेज गेंदबाज तियान वान वुरेन की गेंद पर फ्लिक शॉट के साथ 159 गेंद में प्रथम श्रेणी का अपना 14वां शतक पूरा किया.

दुबे को शून्य के स्कोर पर कैच टपकाकर जीवनदान देने वाले काइल सिमोंड्स ने शेपो मोरेकी की गेंद पर शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया. इसके बाद क्रीज पर दूसरे बार आए कप्तान पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी की . वह दिन के शुरुआती सत्र में तीन बार चोट लगने के कारण ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गये थे. उन्होंने 54 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाये. उनके आउट होते ही भारत ए ने पारी घोषित कर दी.

चोट के कारण रिटायर हर्ट हुए थे ऋषभ पंत

दक्षिण अफ्रीका ए के तेज गेंदबाज मोराकी की गेंद पर तीन बार चोट लगने के बाद पंत को एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर ले जाया गया.  पंत जब ‘रिटायर्ड हर्ट’ हुए तब वह 22 गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. पंत को रिवर्स पुल खेलने के प्रयास में मोराकी की गेंद हेलमेट पर लगी. इसके बाद सामान्य तरीके से पुल शॉट खेलते समय उनकी कोहनी पर चोट लगी. भारतीय विकेटकीपर को फिर पेट के हिस्से पर गेंद लगी जिससे वह दर्द से कराह उठे. तीनों ही मौकों पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी.

इंडिया ‘ए’ के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने आखिरकार पंत को वापस लौटने को कहा जबकि वह बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे. दक्षिण अफ्रीका ए ने इससे पहले दिन की शुरुआती सत्र में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (27) और रात्रि प्रहरी कुलदीप यादव (16) को चलता कर 116 रन तक आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था लेकिन जुरेल, दुबे और पंत ने टीम की कुल बढ़त को 400 रन के पार पहुंचा दिया. दक्षिण अफ्रीका ए के लिए तेज गेंदबाज ओकुहले सेले तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 08, 2025, 19:04 IST

homecricket

इंडिया ए के लिए ध्रुव जुरेल ने रचा इतिहास, 11 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj