धुरंधर ने तोड़ा Dangal का रिकॉर्ड, 11 दिन में 379 करोड़ की कमाई.

Last Updated:December 16, 2025, 07:36 IST
Dhurandhar Box Office Day 11: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ की रफ्तार हर दिन बढ़ती ही जा रही है. फिल्म अब दूसरे हफ्ते में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. खास बात है कि 11वें दिन भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. ‘धुरंधर’ ने 11वें दिन तो आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
फिल्म की कमाई की नहीं थम रही रफ्तार
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. फिर भी फैंस आज भी फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. अब फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’इन दिनों सिनेमाघरों में सनसनी मचाए हुए हैं. फिल्म का जलवा दूसरे हफ्ते भी बरकरार है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. महज 11 दिनों में ही यह फिल्म 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म ने सोमवार को भी धांसू कलेक्शन किया है. दूसरे हफ्ते भी ‘धुरंधर’ ने अपनी पकड़ बना रखी है.
400 करोड़ के करीब है फिल्म
11 दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ दूसरे वीकेंड में (शुक्रवार से रविवार) तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने आज से पहले 359 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने 29 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. ‘धुरंधर’ का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 379.75 करोड़ के करीब पहुंच गया है. ये रणवीर के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक बनती जा रही है. जल्द ही फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी. फिल्म सिर्फ 20 करोड़ दूर है.
‘धुरंधर’ का भारत में कुल कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन- 28 करोड़दूसरा दिन-32 करोड़तीसरा दिन- 43 करोड़चौथा दिन- 23.25 करोड़पांचवां दिन- 27 करोड़छठा दिन- 27 करोड़सातवां दिन- 27 करोड़आठवां दिन- 32.5 करोड़नौवां दिन- 53 करोड़दसवां दिन- 59 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)ग्यारवां दिन- 29 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
टोटल- 379.75 Cr
फिल्म की टोटल कमाई
11वें दिन की कमाई के बाद ‘धुरंधर’ 379 करोड़ तक पहुंच गया है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अब धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 390 करोड़ के पास पहुंच गया है. फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे सप्ताह के अंत तक यह 500 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच सकती है. जल्द ही ये भी साफ हो जाएगा कि आने वाले समय में ये फिल्म कितने करोड़ तक की कमाई कर सकती है.
तोड़ दिया आमिर की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का प्रदर्शन रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ कर रही है. उस हिसाब से फिल्म ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ का भारतीय नेट कलेक्शन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. साल 2016 में आई ‘दंगल’ ने भारत में 387 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी. वहीं अगर ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म ने ये आंकड़ा पार करते हुए अलग जगह बना ली है. लेकिन धुरंधर के सामने दंगल की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ना अब भी बड़ी चुनौती है, जो 2000 करोड़ से ज्यादा का है.
About the AuthorMunish Kumar
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 16, 2025, 07:36 IST
homeentertainment
दूसरे हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ का गदर जारी, 400 करोड़ के करीब है फिल्म



