Dhurandhar worldwide box office collection day 8 film beats War 2 became 5th highest grosser of 2025 now eyes to surpass Rajinikanths Coolie | ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, बनी 2025 की 5वीं सबसे बड़ी हिट, 8वें दिन वर्ल्डवाइड की धुआंधार कमाई

Last Updated:December 13, 2025, 15:46 IST
Dhurandhar worldwide box office collection day 8: धुरंधर ने साबित कर दिया कि दमदार कंटेंट और स्टार पावर मिल जाए तो बॉक्स ऑफिस पर कोई रोक नहीं सकता. 8वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड की धुआंधार कमाई की है और वॉर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब फिल्म की निगाहें रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ पर है. 
नई दिल्ली. आदित्य धर की निर्देशित और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना,संजय दत्त स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता की रफ्तार पकड़ चुकी है. फिल्म ने अपने रिलीज के महज 8 दिन के भीतर ही ‘वॉर 2’ जैसे बड़े बजट की फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है . फाइल फोटो.

रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने महज 8 दिनों में 372.75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. ये 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी हिट बन गई है. फाइल फोटो.

Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर ने पहला हफ्ते 207.25 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन में 20.37% का जबरदस्त जंप देखा गया और 32.5 करोड़ कमाए.
Add as Preferred Source on Google

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ और ओवरसीज 85 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 372.75 करोड़ रुपये हो चुका है. फाइल फोटो.

धुरंधर ने 8वें दिन ही वॉर 2 के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया. YRF स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म अब 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

फिल्म अब राजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के लाइफटाइम कलेक्शन (लगभग 518 करोड़ रुपये) को टारगेट बना रही है. फिल्म को लेकर लोगों का प्यार को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आंकड़ा इस हफ्ते के आखिर तक पार हो सकता है. फाइल फोटो.

रणवीर सिंह की यह फिल्म उनकी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है. सोशल मीडिया पर #Dhurandhar चल रहा है ट्रेंड. फैंस लिख रहे हैं, ‘रणवीर ने फिर साबित किया कि वो बॉक्स ऑफिस किंग हैं.’ फिल्म को एक्शन सीक्वेंस और देशभक्ति के लिए खूब तारीफ मिल रही है. फाइल फोटो.

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर असल भू-राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है. इसमें 1999 IC-814 हाईजैक, 2001 संसद हमला, 2008 मुंबई अटैक, 2012 फेक करेंसी क्राइसिस, रॉ की ऑपरेशन ल्यारी और क्राइम सिंडिकेट्स पर क्रैकडाउन शामिल हैं। रणवीर सिंह भारतीय स्पाई हमजा अली मजारी बने हैं, अक्षय खन्ना पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत, आर माधवन आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल ISI मेजर इकबाल और संजय दत्त SP चौधरी असलम की भूमिका में हैं. राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और गौरव गेरा भी अहम किरदारों में हैं. फाइल फोटो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 13, 2025, 15:46 IST
homeentertainment
‘धुरंधर’ बनी 2025 की 5वीं सबसे बड़ी हिट, 8वें दिन वर्ल्डवाइड की धुआंधार कमाई



