गुरुद्वारे में किया कीर्तन, रिश्तेदार के घर रहकर की पढ़ाई, ‘सुपर सिंह’ की अनूठी दास्तां

Last Updated:January 06, 2026, 05:01 IST
हम जिस शख्सियत की बात कर रहे हैं, वह पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार हैं. उन्होंने गायिकी से अपना करियर शुरू किया था. वे पहले गुरुद्वारे में कीर्तन गाते थे. बाद में एक्टिंग में नाम कमाया. वे बॉलीवुड में ‘उड़ता पंजाब’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों से ग्लोबल ब्रांड बने.
ख़बरें फटाफट
एक्टर गायिकी में भी माहिर हैं. (AI से जेनरेटेड इमेज)
नई दिल्ली: जब ‘दोसांझ कलां’ का एक छोटा सा लड़का गुरुद्वारे में कीर्तन करता था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन उसकी आवाज अमेरिका के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल ‘कोचेला’ (Coachella) में गूंजेगी. आज दिलजीत दोसांझ केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं. उनकी सादगी और संगीत के जुनून ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.
दिलजीत का बचपन बेहद सामान्य था. वे 6 जनवरी 1984 को जन्मे थे. म्यूजिक के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि उन्होंने अपनी गायिकी की पहली तालीम गुरुद्वारे में शब्द-कीर्तन के जरिये ली. तंगहाली के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लुधियाना जाना पड़ा, जहां उन्होंने एक रिश्तेदार के घर रहकर अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की.
‘इश्क दा उड़ा अड़ा’ से ग्लोबल चार्टबस्टर तकदिलजीत के प्रोफेशनल करियर की नींव 2003 में उनके पहले एल्बम ‘इश्क दा उड़ा अड़ा’ से पड़ी. लेकिन उन्हें असली पहचान 2009 के एल्बम ‘द नेक्स्ट लेवल’ से मिली. आज आलम यह है कि ‘पटियाला पैग’ से लेकर ‘लवर’ तक, उनके गाने हर पार्टी की जान हैं. उनकी लाइव परफॉर्मेंस की पावर ऐसी होती है कि उत्तरी अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक उनके टिकट्स के लिए मारामारी रहती है.
फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का एक सीन.
पंजाबी सिनेमा के बने सुपरस्टारदिलजीत दोसांझ ने 2011 में पंजाबी फिल्मों में एंट्री की. उनकी पहली फिल्म ‘द लॉयन ऑफ पंजाब’ फरवरी 2011 में रिलीज हुई थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन उनका गाना ‘लक 28 कुडी दा’ बहुत बड़ा हिट साबित हुआ. जुलाई 2011 में उनकी दूसरी पंजाबी फिल्म ‘जिहने मेरे दिल लुटेया’ रिलीज हुई. फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और नीरू बाजवा भी थे. यह फिल्म अच्छा परफॉर्म कर गई थी. दिलजीत दोसांझ ने फिल्म के 12 में से 6 गानों में अपनी आवाज दी.
‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड डेब्यू‘उड़ता पंजाब’ से ‘चमकीला’ तक, अभिनय की दुनिया में भी दिलजीत का सफर शानदार रहा. दिलजीत ने अपनी गायिकी के अलावा एक्टिंग से भी लोहा मनवाया. ‘अमर सिंह चमकीला’ में उनकी एक्टिंग हर किसी का दिल जीता. वे ‘जट्ट एंड जूलिएट’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री का सुपरस्टार बनाया. उन्होंने 2016 में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के जरिए बॉलीवुड में धमाका किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.
About the AuthorAbhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
January 06, 2026, 05:01 IST
homeentertainment
गुरुद्वारे में किया कीर्तन, रिश्तेदार के घर की पढ़ाई, ‘सुपर सिंह’ की दास्तां



