ड्राइवरों की जिद टूटी या सरकार झुकी? स्लीपर बस हड़ताल खत्म, आखिर किस चीज पर बनी बात!

Last Updated:November 04, 2025, 21:51 IST
Jaipur Bus Strike News: जयपुर में चल रही स्लीपर बसों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. बस ऑपरेटरों ने बिना किसी शर्त के हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से वार्ता के बाद सहमति बनी.
ख़बरें फटाफट

जयपुर. प्रदेशभर में पिछले कई दिनों से चल रही स्लीपर बसों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है. बस ऑपरेटरों ने बिना किसी शर्त के हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है. इस फैसले के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि हड़ताल के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में बस सेवाएं ठप पड़ी थीं. अब बस संचालक यात्रियों की सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करते हुए बस संचालन फिर से शुरू करेंगे.
बस संचालकों की यह हड़ताल तब समाप्त हुई जब मंगलवार को बस ऑपरेटरों की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से अलग-अलग दौर की बातचीत हुई. इसके बाद बुधवार को अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर के साथ विस्तृत बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी. वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई और सभी पक्ष यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एकमत नजर आए. बस ऑपरेटरों ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर उच्च स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया है.
सुरक्षा मानकों के पालन का दिया भरोसावार्ता के दौरान बस संचालकों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि सड़क हादसे बेहद चिंताजनक हैं और इनमें हुई जनहानि पर वे गहरा शोक व्यक्त करते हैं. ऑपरेटरों ने भरोसा दिलाया कि आगे से सभी बसें सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करते हुए ही चलाई जाएंगी.
लिखित रूप में दी हड़ताल समाप्ति की सूचनाबस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग को लिखित नोट सौंपकर यह जानकारी दी कि वे बिना किसी शर्त के हड़ताल समाप्त कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिया है.
यात्रियों को मिली राहत, परिवहन व्यवस्था पटरी परअब बसें प्रदेश के सभी रूटों पर सामान्य रूप से चलेंगी, जिससे आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. परिवहन विभाग ने भी कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी बस सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करे. सरकार और बस संचालकों के बीच हुए इस समझौते के बाद प्रदेश में परिवहन व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट आई है.
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 04, 2025, 21:51 IST
homerajasthan
ड्राइवरों की जिद टूटी या सरकार झुकी? बस हड़ताल खत्म, आखिर किस चीज पर बनी बात!



