Sonam Bajwa पर मस्जिद में शूटिंग को लेकर विवाद, शिकायत दर्ज हुई.

Last Updated:November 25, 2025, 14:23 IST
सोनम बाजवा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं.मस्जिद में शूटिंग करना उन्हें बहुत भारी पड़ रहा है. एक्ट्रेस के खिलाफ एक इमाम ने तो शिकायत तक दर्ज करा दी है. उनका कहना है कि एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया जाए.
ख़बरें फटाफट
सुर्खियों में सोनम बाजवा
नई दिल्ली. पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा पर इन दिनों संकट के बादल मंडरा रहे हैं. एक्ट्रेस मस्जिद में शूटिंग को लेकर विवादों में घिर गई हैं. एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पीट स्यापा’ की शूटिंग के दौरान फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद स्थित ऐतिहासिक मस्जिद में शूट कर रही थी. इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
सोनम बाजवा इन दिनों विवादों में घिरती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का मस्जिद में शूटिंग करने वाला मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने तो एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की मांग तक कर डाली है.
एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपकमिंग फिल्म ‘पीट स्यापा’ की शूटिंग मस्जिद में की थी. इसके बाद उन पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में ऐतिहासिक भगत साधना मस्जिद के अंदर शूटिंग करके उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. उनकी पूरी टीम के खिलाफ पुलिस एक्शन की मांग की गई है.
आपत्तिजनक सीन पर इमाम हुए नाराज
मस्जिद में हुई शूटिंग को लेकर इमाम का कहना है कि अंदर शूटिंग पर बैन है. लेकिन फिल्म की टीम ने इस नियम का उल्लंघन किया है, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, ‘यह मस्जिद भगत साधना के नाम पर बनाई गई थी, जिनका सिख और मुस्लिम दोनों समुदाय बहुत सम्मान करते हैं. मस्जिद में शूटिंग करना काफी हैरान करने वाली बात है और इसकी पवित्रता का उल्लंघन है.’
बता दें कि कहा जा रहा है कि मस्जिद में शूटिंग की गई और वहां अंदर खाना-पीना भी हुआ था, जो कि आस्था पर प्रहार है. बाहर बोर्ड भी लगा है कि यहां शूटिंग पर बैन है, फिर भी टीम ने ये काम किया. ऐसे में इमाम ने एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के अलावा, शूटिंग की इजाजत देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है.
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 25, 2025, 14:23 IST
homeentertainment
सोनम बाजवा के खिलाफ शिकायत दर्ज, मस्जिद में शूटिंग करना पड़ा भारी



