Entertainment

समय रैना का डबल धमाका, नेटफ्लिक्स पर देखें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2, पोस्ट में फैंस को दिया ये सरप्राइज

Last Updated:June 19, 2026, 19:30 IST

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नेटफ्लिक्स ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें समय बता रहे हैं कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2 जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है.इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है.

ख़बरें फटाफट

समय रैना का डबल धमाका, नेटफ्लिक्स पर देखें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2Zoom फिर होने वाला है धमाल

नई दिल्ली. समय रैना इस बार डबल धमाका करने वाले हैं. उनका पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ फिर से शुरु होने जा रहा है. पहले नेटफ्लिक्स की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. अब खुद समय ने खुलासा कर दिया है कि शो आ रहा है. इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

समय रैना ने हाल ही में अपने अपकमिंग शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का ऐलान कर दिया है. उनका ये शो इस बार नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. इसके साथ-साथ ये शो आप कहीं और भी देख पाएंगे. समय ने एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है.इस वीडियो में वह अपने फैंस को एक खास मैसेज भी देते नजर आ रहे हैं.

नेटफ्लिक्स पर आ रहा समय रैना का शो

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शो का टीजर पोस्ट किया है.इस पोस्ट में समय रैना अपने इस शो के बारे में बता रहे हैं कि कब और कहां कहां आप इसे देख सकते हैं. इतना ही नहीं पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब एक बड़े खुलासे का समय आ गया है. जल्द ही Netflix पर ‘India’s Got Latent’ का सीज़न 2 देखें. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कमेंट की बाढ़ ला दी है. कई यूजर्स ने इसे साल की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट अनाउंसमेंट बताया, जबकि कुछ ने शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj