क्या आप भी बचे हुए चावल को दोबारा गरम कर खाते हैं? सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें सही तरीका – Rajasthan News

Last Updated:December 22, 2025, 08:33 IST
घर में बचा चावल बार-बार गरम करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. योगेश वर्मा के अनुसार पके हुए चावल में बैसिलस सेरियस बैक्टीरिया पाया जा सकता है, जो सही तापमान न मिलने पर तेजी से बढ़ता है. बार-बार रीहीट करने से इसके टॉक्सिन खत्म नहीं होते और पेट से जुड़ी समस्याएं, उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती है.
क्या आप भी चावल को दुबारा गरम करते हैं और सोचते हैं कि इससे कोई नुकसान नहीं होगा? घरों में अक्सर खाना बच जाने पर उसे संभालकर रखने और अगले समय रीहीट कर खाने की आदत होती है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. योगेश वर्मा बताते हैं कि चावल के मामले में यह लापरवाही सेहत के लिए रिस्की साबित हो सकती है. गलत स्टोरेज और दोबारा गरम करने की वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. योगेश वर्मा बताते हैं कि पके हुए चावल में बैसिलस सेरियस नाम का बैक्टीरिया पाया जा सकता है, जो सही टेम्परेचर न मिलने पर तेजी से ग्रो करता है. जब चावल पकने के बाद लंबे समय तक रूम टेम्परेचर पर पड़े रहते हैं, तो यह बैक्टीरिया एक्टिव हो जाता है. बाद में गैस या माइक्रोवेव में रीहीट करने से भी इसके टॉक्सिन खत्म नहीं होते, जिससे बासी चावल खाने पर पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं.

एक्सपर्ट डॉ. योगेश वर्मा के अनुसार, अधिकतर लोगों को लगता है कि चावल को अच्छी तरह उबाल लेने या ज्यादा देर तक गरम करने से वह पूरी तरह सेफ हो जाते हैं, लेकिन यह गलतफहमी है. बैसिलस सेरियस के टॉक्सिन हीट रेसिस्टेंट होते हैं, यानी तेज गर्मी में भी नष्ट नहीं होते. यही कारण है कि बार-बार रीहीट किए गए चावल बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google

बासी चावल से होने वाली फूड पॉइजनिंग के लक्षण आमतौर पर जल्दी दिखाई देने लगते हैं. चावल खाने के कुछ ही घंटों में उल्टी, जी मिचलाना, पेट में तेज दर्द, दस्त और कमजोरी महसूस हो सकती है. कई मामलों में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है, जिससे शरीर और ज्यादा कमजोर पड़ जाता है. ऐसे में समय पर इलाज न मिले तो हालत गंभीर भी हो सकती है.

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर चावल बच जाएं तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. पकने के बाद चावल को जल्दी ठंडा करके एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखना चाहिए. स्टोरेज टेम्परेचर 5 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए ताकि बैक्टीरिया ग्रोथ कम हो सके. चावल को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लें और सिर्फ एक बार ही रीहीट करें, बार-बार गरम करने से बचना जरूरी है.

सेहतमंद रहने के लिए ताजा खाना खाना ही सबसे सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है. अगर कभी चावल से अजीब स्मेल आए, रंग बदला हुआ लगे या टेक्सचर चिपचिपा हो, तो उन्हें खाने का रिस्क न लें. ऐसे चावल को फेंक देना ही बेहतर है. थोड़ी सी समझदारी और सही फूड सेफ्टी हैबिट्स अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को फूड पॉइजनिंग से बचा सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 22, 2025, 08:33 IST
homelifestyle
रीहीट चावल से बिगड़ सकती है सेहत, जानें सही स्टोरेज और उपयोग का तरीका



