Rajasthan

चूरू के पास सब-वे बनने की वजह से जोधपुर, बीकानेर, लुधियाना समेत कई शहरों की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जानें नाम

नई दिल्‍ली. चूरू सादुलपुर रेल सेक्‍शन के पास सब वे निर्माण की वजह से कई ट्रेनें प्रभ‍ावित रहेंगी. इसमें जोधपुर, बीकानेर, लुधियाना समेत कई शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं. इनमें कुछ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी तो कुछेक डायवर्ट रहेंगी. यह बदलाव अगले महीने से लागू होगा. इसके साथ ही मथुरा-अलवर-मथुरा ट्रेन का स्‍टापेज बरसाना स्टेशन में किया जा रहा है.

उत्‍तर पश्चिम रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिससे यात्री सफर करने से पूर्व ट्रेनों का शेड्यूल देख लें और परेशानी से बचें. मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी शशिकुमार के अनुसार रेलवे द्वारा चूरू- सादुलपुर सेक्‍शन के दूधवाखारा स्टेशन पर सब-वे निर्माण काम की वजह से ब्लॉक लिया जा रहा है. इस वजह से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

दूसरे स्‍टेशनों से चलेंगी ट्रेनें

. ट्रेन नंबर 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो 02दिसंबर 25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह चूरू तक ही चलेगी. चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

. ट्रेन नंबर 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 03 दिसंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से चलेगी करेगी. हिसार- चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.. 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 02 दिसंबर को लुधियाना से चलेगी और हिसार तक ही जाएगी. ट्रेन हिसार – चूरू के बीच रद्द रहेगी.

. 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 03 दिसंबर को चूरू के बजाए हिसार से चलेगी. यह ट्रेन चूरू-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

. ट्रेन नंबर 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 03 दिसंबर को रेवाड़ी से चलेगी, वह सादुलपुर तक ही चलेगी. ट्रेन सादुलपुर – बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

. ट्रेन नंबर 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 03 दिसंबर को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से चलेगी . यह ट्रेन बीकानेर- सादुलपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

. ट्रेन नंबर 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 02 दिसंबर को जोधपुर से चलेगी, वह चूरू तक ही चलेगी. यह रेलसेवा चूरू-हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

. ट्रेन नंबर 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 03 दिसंबर को हिसार के बजाए चूरू से चलेगी. हिसार-चूरू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

डायवर्जन

. ट्रेन नंबर 19813, कोटा-सिरसा रेलसेवा 4, 6व 8 दिसंबर को कोटा से चलेगी, वो बदले रूट सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर जाएगी. परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नवलगढ़, डूंडलोद मुकन्दगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ़ व लोहारू स्टेशनों पर रुकेगी.

मथुरा-अलवर-मथुरा ट्रेन का का बरसाना स्टेशन पर स्‍टापेज

यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए मथुरा-अलवर-मथुरा ट्रेन का बरसाना स्टेशन पर स्‍टापेज दिया जा रहा है. ट्रेन नंबर 51971, मथुरा-अलवर 01 दिसंबर से बरसाना स्टेशन पर 10.59 बजे आगमन व 11.00 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार ट्रेन नंबर 51972, अलवर-मथुरा ट्रेन 01 दिसंबर से बरसाना स्टेशन पर 15.49 बजे आगमन व 15.50 बजे प्रस्थान करेगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj