दुलारी देवी पर लगा डिब्बा भर ‘पतीसा’ खाने का इल्जाम, अनुपम खेर की मां ने दिया ‘बेगुनाही’ का सबूत, VIDEO वायरल

Last Updated:November 08, 2025, 16:28 IST
अनुपम खेर ने दिवाली पर मां दुलारी देवी संग सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें मिठाई और कपड़ों की बात हुई. एक्टर का मां के साथ नोकझोंक का वीडियो नेटिजेंस का दिल जीत रहा है.
अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ वीडियो पोस्ट करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@anupampkher)
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और उनकी मां दुलारी देवी के बीच नोकझोंक वाले वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं. दुलारी देवी की सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोइंग है और यूजर्स उनकी बातों को सुनना बहुत पसंद करते हैं. अब अनुपम खेर ने दिवाली के समय का वीडियो पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया.
अनुपम खेर ने एक्स पर अपनी मां दुलारी देवी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों मां-बेटे दिवाली पर दिए जाने वाले गिफ्ट्स का आदान-प्रदान कर रहे हैं. वीडियो में दुलारी देवी एक पैकेट लेकर आती हैं, जिसमें अनुपम के लिए कपड़े हैं. एक्टर भी अपनी मां को सूट और कुछ पैसे गिफ्ट करते हैं. वे अपने भाई राजू और उनकी पत्नी को भी पैसे गिफ्ट के तौर पर देते हैं, लेकिन दुलारी देवी वीडियो में पैसे दिखाने से मना करती हैं. उनका कहना है कि ऐसा करने से नजर लग जाएगी, लेकिन फिर राजू की वजह से वे नाराज हो जाती हैं क्योंकि उन पर एक डिब्बा पूरा पतीसा खाने का इल्जाम लगता है.
View this post on Instagram



