World

Earthquake News Today: इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना जोरदार झटका?

Last Updated:February 05, 2025, 10:55 IST

Earthquake News Today: इंडोनेशिया में भूकंप से धरती डोली है. इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु में आज 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है.दुनिया में जहां सबसे अधिक मुसलमान, वहीं कांपी धरती, भूकंप से थर्रा उठे लोग

इंडोनेशिया में फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं.

Earthquake News Today: दुनिया में सबसे अधिक जहां मुस्लिम आबादी है, अबकी बार वहीं धरती कांपी है. जी हां, इंडोनेशिया में बुधवार को जोरदार भूकंप आया. इस भूकंप से लोग थर्रा उठे. डर से लोग घर से बाहर भागने लगे. जियोफिजिक्स एजेंसी की मानें तो इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु के तट पर बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. अभी तक इस भूकंप से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.

दरअसल, जियोफिजिक्स एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि भूकंप बुधवार तड़के आया. भूकंप 81 किलोमीटर (50 मील) गहरा था. राहत की बात है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है. अक्सर इंडोनेशिया में जब भूकंप आता है तो सुनामी का भी खतरा मंडराने लगता है.

फिलहाल, भूकंप से कोई नुकसान की कोई खबर नहीं है. इंडोनेशिया की आपदा कंट्रोल एजेंसी ने भूकंप से हुए नुकसान पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है. इंडोनेशिया भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील इलाके में आता है. जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहते हैं. यहां धरती की अलग-अलग परतें मिलती हैं. जिसकी वजह से भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि बहुत होती है.

इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी रहती है. या यूं कहें कि दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिमों वाला देश यही है. इसके बाद ही पाकिस्तान और भारत का नंबर आता है. यहां अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं. इससे पहले नेपाल और तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस हुए थे.

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 05, 2025, 10:43 IST

homeworld

दुनिया में जहां सबसे अधिक मुसलमान, वहीं कांपी धरती, भूकंप से थर्रा उठे लोग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj