Rajasthan

भरतपुर में गोल लौकी-कद्दू की खेती के आसान घरेलू टिप्स

Last Updated:November 03, 2025, 16:54 IST

GardeningTips: भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में गोल लौकी और गोल कद्दू अब लोकप्रिय सब्जियां बन गई हैं. ये कम मेहनत और थोड़े स्थान में अच्छी उपज देती हैं. घर के आंगन, छत या खेत के किनारे इन्हें आसानी से उगाया जा सकता है. पौधों को मजबूत सहारे पर चढ़ाने, जैविक खाद या नीम के घोल का छिड़काव करने और नियमित सिंचाई करने से उपज बढ़ती है, फल सुंदर और स्वस्थ रहते हैं. इससे न केवल घर की रसोई में ताजी, स्वादिष्ट और स्वदेशी सब्जियां मिलती हैं, बल्कि यह आत्मनिर्भरता का जरिया भी बनता है.news 18

भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गोल लौकी और गोल कद्दू लोगों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल हो गई हैं. ये दोनों सब्जियां न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि कम मेहनत और थोड़े से स्थान में भी अच्छी उपज देती हैं. यही कारण है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों के कई लोग भी इन्हें अपने घर के आंगन, छत या खेत के किनारे लगाने लगे हैं.

news 18

गोल लौकी और गोल कद्दू दोनों को एक साथ बोया जा सकता है, इसके लिए बस कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत होती है. सबसे पहले खेत या गमले की मिट्टी को गोबर की खाद या जैविक खाद से अच्छी तरह तैयार कर लें. मिट्टी ढीली और पानी निकासी वाली होनी चाहिए ताकि पौधों की जड़ों में सड़न न हो. बीजों को लगभग एक से डेढ़ इंच गहराई में बोना चाहिए और हल्का पानी डालकर ढक देना चाहिए.

news 18

इन पौधों को पेड़ों या मजबूत बांस की बेलों के सहारे ऊपर की ओर चढ़ाया जाए, तो इससे फल बड़े और सुंदर बनते हैं. जब कद्दू और लौकी हवा में लटकते हैं, तो उनका आकार गोल और एकसमान रहता है. इससे न केवल उपज में वृद्धि होती है, बल्कि पौधों को बीमारी लगने की संभावना भी कम हो जाती है. सिंचाई के लिए ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा नमीदार रहे, लेकिन पानी जमा न हो.

news 18

हर 10 से 12 दिन में जैविक खाद या नीम के घोल का छिड़काव करने से पौधे हरे-भरे रहते हैं और कीटों से सुरक्षित रहते हैं. गांवों में कई परिवार अब रासायनिक सब्जी छोड़कर देसी तरीके से गोल लौकी और गोल कद्दू उगा रहे हैं. इससे सब्जियों का स्वाद प्राकृतिक और सेहतमंद बना रहता है, एक बार बोने के बाद ये पौधे कई महीनों तक फल देते हैं.

news 18

यही कारण है कि भरतपुर के ग्रामीण इलाकों में यह खेती अब आमदनी का अच्छा जरिया बनती जा रही है. अगर आप भी अपने घर में हरियाली और ताजी सब्जियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो बस थोड़ी जगह, धूप और नियमित देखभाल के साथ गोल लौकी और गोल कद्दू आसानी से लगा सकते हैं.

news 18

यह न केवल घर की रसोई को स्वदेशी स्वाद देता है, बल्कि आत्मनिर्भर भी बनाता है। इस प्रकार आप भी कुछ आसान और घरेलू टिप्स के साथ लौकी और कद्दू लगा सकते हैं और ताजी सब्जी आसानी से खा सकते हैं. अगर आप भी अपने घर में ताजी सब्जी चाहते हैं, तो इन टिप्स का उपयोग कर सकते हैं.

First Published :

November 03, 2025, 16:51 IST

homerajasthan

जानिए घर में ही कैसे लगाए गोल लौकी-कद्दू की खेती, ये है आसान घरेलू टिप्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj